scorecardresearch
 

सबसे सस्ता Apple MacBook Neo लैपटॉप लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत

Apple कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च हो गया है. भारत में इसकी शुरुाती कीमत 69,900 रुपये है. कंपनी ने प्रीमिमय फील दिया है. इसमें 13-inch Liquid Retina डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट का यूज किया या है, जिसको iPhone 16 Pro में यूज किया जा चुका है.

Advertisement
X
Apple Macbook Neo की कीमत 69,900 रुपये है. (Photo: Apple.com)
Apple Macbook Neo की कीमत 69,900 रुपये है. (Photo: Apple.com)

Apple ने आखिरकार अपना सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम MacBook Neo है. इसका इंतजार बहुत से लोगों को लंबे समय था. इसमें 13-inch Liquid Retina डिस्प्ले और A18 Pro  चिपसेट का यूज किया या है, जिसको iPhone 16 Pro में यूज किया जा चुका है. 

MacBook Neo का प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है. शुरुआती वेरिएंट 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 79900 रुपये है.इसको चार कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा, जो सिल्वर, ब्लश, सिटरस और इंडिगो नाम से उपलब्ध हैं. 

विंडोज लैपचॉप को देगा टक्कर 

Apple अफोर्डेबल लैपटॉप की मदद से अपने लैपटॉप के यूसेज को एक्सपेंड करना चाहता है. इसकी मदद से यह दुनियाभर के घरों, क्लासरूम्स तक पहुंच बनाना चाहता है. किफायती सेगमेंट में विंडोज लैपटॉप मौजूद हैं, जिसमें Asus, HP और क्रोमबुक का नाम शामिल हैं. 

स्लीक डिजाइन और एल्युमिनियम से तैयार 

Apple MacBook Neo को प्रीमियम फील के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें स्लीक डिजाइन दिया गया है. साथ ही इसको ड्यूरेबल रिसाइकल एल्युमिनियम  से तैयार किया गया है. देखने में यह काफी कुछ MacBook Air जैसा लगता है. 

Advertisement

MacBook Neo का डिस्प्ले 

Apple MacBook Neo में 13-inch Liquid Retina  डस्प्ले दिया है, जिसमें  2408x1506 पिक्सल रेजोल्युशन मिलता है. इसमें 500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 

MacBook Neo का चिपसेट 

MacBook Neo को पावर देने के लिए A18 Pro चिपसेट का यूज किया गया है. इस चिपसेट का हीी यूज iPhone 16 Pro में किया जा चुका है. 

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल

MacBook Neo की रैम और स्टोरेज 

MacBook Neo में 8GB Ram मिलती है. स्टोरेज के 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए है. वहीं MacBook Air और MacBook Pro सीरीज में M सीरीज का चिपसेट यूज किया गया है. 

मिलेगा दमदार बैटरी बैकअप 

Apple MacBook Neo के  36.5Wh बैटरी दी गई है. एक बार फुल चार्ज में 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है. इसके साथ 20W का चार्जर मिलता है. यह चार्जर बॉक्स के साथ ही दिया जा जाता है. 

दिया है HD कैमरा 

Apple MacBook Neo के अंदर नॉन बैकलिट की-कीबोर्ड और दो USB-C पोरट्स दी गई है. यह एक HD कैमरे के साथ आता है, जिसके दो स्पीकर् मौजूद हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement