scorecardresearch
 

आ रहे हैं iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, पहली बार मिलेंगे ये फीचर

Apple इस साल न्यू iPhone 18 और 18 प्रो सीरीज को लॉन्च करेगा. हालांकि अभी लॉन्चिंग में काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही इन हैंडसेट को लेकर अब तक कई लीक्स और डिटेल्स सामने आ चुके हैं. जानते हैं कि आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले आईफोन में कौन-कौन से अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.

Advertisement
X
Apple iPhone 18 सीरीज इस साल होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash)
Apple iPhone 18 सीरीज इस साल होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash)

Apple के आईफोन की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. कंपनी अब iPhone 18 सीरीज को अनवील करेगी, जिसके बाद कंपनी iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को भी लॉन्च करेगी. इसके लिए कंपनी हर साल सितंबर में इवेंट आयोजित करती है और इस बार सितंबर में लॉन्चिंग की उम्मीद है. 

हाल ही के दिनों में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लेकर ढेरों लीक्स और जानकारियां सामने आई हैं. हालांकि कंपनी की तरफ से किसी भी जानकारी की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.


iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन 

अपकमिंग iPhone सीरीज के डिजाइन लैंग्वेज में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा. कंपनी आगे भी एल्युमिनियम फ्रेम का यूज करना जारी रखेगी. साथ ही कंपनी एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. अपकमिंग डिवाइस की थिकनेस 8.8mm तक पहंच सकती है. 

डिस्प्ले की बात करें तो फ्रंट पर ऐपल डाइनैमिक आइलैंड को रिमूव करने की जगह उसका साइज घटाया जा सकता है. ऐसा करने से यूजर्स को ज्यादा बड़ा डिस्प्ले मिलेगा. 

iPhone 18 Pro max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जिसके अंदर प्रो-मोसश सपोर्ट और 120hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7000mAh, भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा Vivo का नया स्मार्टफोन

A20 Pro चिपसेट का यूज किया जाएगा 

ऐपल अपकमिंग आईफोन सीरीज में  A20 Pro चिपसेट का यूज करेगी, जिसको 2 नैनोमीटर (2nm) प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है. आने वाले डिवाइस में परफॉर्मेंस से लेकर बैटरी एफिसिएंसी को बेहतर किया जा सकता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी का यूज किया जा सकता है. 

बेहतर होगा कैमरा 

iPhone 18 और 18 Pro सीरीज के अंदर लॉन्च होने वाले डिवाइस को लेकर बताया गया है कि इसके कैमरा सेंसर बेहतर होंगे.  मेन सेंसर में वेरिएबल अपर्चर को दिया जा सकता है, जिसमें ज्यादा बेहतर कंट्रोल भी मिलेगा. कंपनी सैमसंग द्वारा तैयार किए गए नए सेंसर टेक्नोलॉजी का यूज करेगी. 

iPhone 18 Pro सीरीज कब होगी लॉन्च 

iPhone 18 और iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्चिंग टाइम लाइन को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन हर साल की तरह ही इस साल भी कंपनी न्यू आईफोन सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement