scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

Netflix एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, जानें इसके बारे में

Netflix
  • 1/5

Netflix ने एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए एक फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. OTT प्लेटफॉर्म एक स्लीप टाइमर बटन ऐड करने की तैयारी कर रहा है. इसे यूजर्स नेटफ्लिक्स पर टीवी शोज और मूवीज के लिए सेट कर पाएंगे.

Netflix
  • 2/5

नेटफ्लिक्स द्वारा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस नए फीचर की ग्लोबल टेस्टिंग की जा रही है. ये जानकारी द वर्ज के हवाले से मिली है. यूजर्स के फीडबैक के हिसाब से नेटफ्लिक्स द्वारा इस फीचर का विस्तार TV, डेस्कटॉप और iOS के लिए भी किया जाएगा. साथ ही अभी इसे एडल्ट प्रोफाइल तक ही सीमित रखा गया है. यानी किड्स प्रोफाइल में ये फीचर अभी नहीं मिलेगा.

Netflix
  • 3/5

यूजर्स को सेलेक्ट करने के लिए चार टाइमर ऑप्शन- 15 मिनट, 30 मिनट, 45 मिनट और किसी टीवी शोज या मूवी के अंत तक का ऑप्शन मिलेगा. सेलेक्ट किए हुए ड्यूरेशन तक पहुंचने के बाद नेटफ्लिक्स बंद हो जाएगा.

Advertisement
Netflix
  • 4/5

नए नेटफ्लिक्स टाइमर बटन को स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में लोकेट किया गया है. बॉय डिफॉल्ट ये बंद रहेगा और यूजर्स चार में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट कर पाएंगे. नेटफ्लिक्स हर ऑप्शन के साथ टीवी शो या मूवी के खत्म होने का टाइम भी बताएगा.

 

Netflix
  • 5/5

टाइमर टूल उस स्थितियों में बेहद काम आएगा, जब संभावना हो कि हम टीवी शो या मूवी देखते हुए सो सकते हैं. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि ये फीचर सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा. स्ट्रीमिंग सर्विस द्वारा लगातार किसी ना किसी फीचर की टेस्टिंग की जाती है लेकिन कभी-कभी कुछ फीचर्स को रिलीज भी नहीं किया जाता है.

Advertisement
Advertisement