scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

AC के बिना भी घर को कूल-कूल करेंगे ये गैजेट, बस-ट्रेन के सफर में भी फायदा, कीमत 799 से शुरू

Summer
  • 1/7

तपती गर्मी से परेशान : तपती गर्मी की वजह से बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बहुत से लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर कोई अपने घर में AC नहीं लगवा पाते हैं. (Photo: PTI)

Summer
  • 2/7

बिना AC के कूलिंग करेंगे ये गैजेट : AC के बिना भी कूलिंग का आनंद लिया जा सकता है. ईकॉमर्स मार्केट और स्थानीय मार्केट में ऐसे बहुत से गैजेट और सामान हैं, जो कूलिंग में मदद करते हैं. (Photo: PTI)

Mist fan
  • 3/7

यूजफुल है मिस्टिंग फैन : मार्केट में मिस्टिंग फैन के कई ऑप्शन उपलब्ध है, जो तपती गर्मी से राहत देने का काम करते हैं. मिस्टिंग फैन की मदद से हल्की पानी की बौछार के साथ पंखे की हवा सर्कुलेट होती है. (Photo: Amazon)

Advertisement
Mist Fan price
  • 4/7

मिस्टिंग फैन में पानी का टैंक : मिस्टिंग फैन के साथ पानी भरने के लिए एक टैंक दिया जाता है. इस टैंक को बड़ी ही आसानी से भर सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 8999 रुपये है. (Photo: Amazon)

table Top fan
  • 5/7

टेबल टॉप आइस फैन : ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में टेबल टॉप आइस फैन के कई ऑप्शन हैं. इनको पर्सनल पोर्टेबल कूलर फैन नाम से मार्केट में लिस्ट किया है. (Photo: Amazon)
 

table Top fan
  • 6/7

टेबल टॉप आइस फैन की कीमत : ये मार्केट में 799 हजार रुपये से 3 हजार रुपये तक के ऑप्शन में आते हैं. इसमें ठंडा पानी डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. पढ़ाई आदि करने के दौरान यह अच्छी कूलिंग देता है. (Photo: Amazon)

Portable Fan
  • 7/7

पोर्टेबल फैन : मार्केट में कुछ पोर्टेबल कूलिंग फैन भी मौजूद हैं, ब्रांड दावा करते हैं कि ये कूलिंग में मदद करते हैं. TEMPT नाम के ब्रांड ने हाल ही में आईसी इंस्टैंट कूलिंग पोर्टेबल फैन लॉन्च किया है. ब्रांड का दावा है कि इसमें चिलर टेक्नोलॉजी फीचर है, जो हवा के तापमान को 18 डिग्री सेल्सियस तक ला सकता है. (Photo: Tempt)

Advertisement
Advertisement