scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

अब घर में नहीं भरेगा बारिश का पानी, बिना बटन दबाए होगा पूरा काम, इतने में आता है ये पंप

Delhi NCR Rain
  • 1/7

दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कुछ लोगों के घर, पार्किंग और बेसमेंट आदि में पानी भर चुका है.  (Photo: ITG)

sewage pump with float switch
  • 2/7

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में खास पम्प मौजूद हैं, जो भरे हुए पानी को ऑटोमेटिक बाहर निकालने का काम करते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: Amazon)

Automatic on off sewage pump 
  • 3/7

ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और अन्य ईकॉमर्स पोर्टल पर समर्सिबल सीवेज पंप मौजूद हैं, जो फ्लोटिंग स्विच के साथ आते हैं. ये पानी के संपर्क में आते ही ऑन हो जाते हैं. (Photo: Amazon)


 

Advertisement
sewage pump price 
  • 4/7

मार्केट में समर्सिबल सीवेज पंप के कई ऑप्शन मौजूद हैं. इनको बाजार से 4 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, ये सिंगल फेज में काम करते हैं. (Photo: Amazon)

How sewage pump floating switch work
  • 5/7

स्पेशल पंप में फ्लोटिंग स्विच आता है, जिसकी मदद से यह ऑटोमेटिक काम करता है. इसकी वजह से मोटर को बार-बार ऑन या ऑफ करने की जरूरत नहीं होती है. (Photo: Amazon)

sewage pump working 
  • 6/7

घर में, पार्किंग में या बेसमेंट में घुस चुके पानी ये पंप आसानी से बाहर निकाल देता है. पंप पर लगा सेंसर ऊपर होने पर मोटर ऑन हो जाती है. पानी खत्म होने के बाद ये फ्लोटिंग स्विच नीचे चला जाता है, जिसके बाद मोटर स्विच ऑफ हो जाती है. (Photo: ITG)

sewage pump working 
  • 7/7

समर्सिबल सीवेज पंप पानी में घुली मिट्टी और छोटे पत्थर आदि को भी बाहर निकाल देता है. साथ ही यह कीचड़ तक बाहर निकालने में मददगार साबित होता है. (Photo: Amazon)

Advertisement
Advertisement