साइबर स्कैमर्स भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरकीब का इस्तेमाल कर रहे हैं. डिजिटल अरेस्ट के बाद अब बॉस स्कैम बड़ा खतरा बनता जा रहा है. साथ ही सरकारी एजेंसी ने भी इससे सावधान रहने की सलाह दी है. (Photo: AI Generated)
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया. पोस्ट में बॉस स्कैम से सावधान रहने को कहा है. (Photo: Unsplash)
साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि साइबर ठग बॉस स्कैम के तहत कई लोगों को शिकार बना जा चुके हैं. जहां स्कैमर्स खुद को कंपनी का बॉस या सीईओ बताते हैं. इसके बाद वे ठगी को अंजाम देते हैं. (Photo: Unsplash)
स्कैमर्स खुद को बॉस या सीईओ बताते हैं. लोगों को झांसे में फंसाते हैं. इसके बाद किसी इमरजेंसी या बैंक अकाउंट ब्लॉक होने का बहाना बनाते हैं और फिर रुपये ट्रांसफर करने को कहते हैं. (Photo: Unsplash)
साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि बॉस स्कैम के तहत अब तक 20 दिनों में 300 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया जा चुका है. ये डेटा कंप्लेंट के आधार पर शेयर किया है. (Photo: Unsplash)
बॉस स्कैम को पहचानना आसान है. अनजान जिप फाइल, इमरजेंसी ईमेल, तुरंत करने को कहा जाता है. पेमेंट मांगी जाती है. WhatsApp पर फेक मैसेज भेजा जाता है. (Photo: AI Generated)
बॉस स्कैम से बचाव के लिए जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले मैसेज और कॉल को बॉस की कॉल ना समझें. मैसेज मे दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें. सबसे पहले ऑफिशियल चैनल के जरिए वेरिफाई करें. फेक नंबर और ईमेल की कंप्लेंट दर्ज करें. (Photo: AI Generated)