scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

मोबाइल चार्जर से चार्ज होगी रिमोट और घड़ी के सेल, अंब्रेन ने भारत में लॉन्च की न्यू बैटरी

Ambrane launched batteries
  • 1/7

भारत में लॉन्च हुई न्यू बैटरी सेल 

रिमोट और घड़ी में लगने वाली बैटरी AA और AAA होती हैं, जिन्हें बार-बार बदलना पड़ता है. एम्ब्रेन ने भारत में अब न्यू टाइप की AA और AAA बैटरी लॉन्च की गई हैं, जो रिचार्जेबल फीचर के साथ आती है. (Photo: Ambraneindia)

Battery Cell type C port
  • 2/7

चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट 

एम्ब्रेन की बैटरी का नाम का नाम Reneo बैटरीज हैं. बैटरीज के अंदर ही टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट लगा है. इसमें मोबाइल चार्जर को लगाकर बैटरीज को चार्ज किया जा सकता है.(Photo: Ambraneindia)

Ambrane launched batteries
  • 3/7

घड़ी, रिमोट में करें यूज 

Reneo बैटरीज को रिमोट, दीवार घड़ी, माउस, कीबोर्ड, स्पीकर और बच्चों के टॉय आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये दावा खुद कंपनी ने किया है. (Photo: Ambraneindia)

Advertisement
Ambrane Reneo Cell charging
  • 4/7

रैपिड चार्जिंग फीचर 

कंपनी ने बताया है कि ये बैटरीज रैपिड चार्जिंग फीचर के साथ आती है, जिसमें 10 मिनट का इमरजेंसी चार्ज फीचर मिलता है. फुल रिचार्ज होने में यह करीब 2 घंटे का समय लगाते हैं. (Photo: Ambraneindia)

Reneo Cell battery capicity
  • 5/7

Reneo Cell की कैपिसिटी 

Reneo Cell AAA 740mAh के साथ आते हैं. जबकि Reneo Cell AA 1850mAh के साथ आते हैं. कंपनी ने बताया है कि उनका फोकस लॉन्ग टर्म वैल्यू और एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाना है. (Photo: Ambraneindia)

Reneo Cell battery feature
  • 6/7

सेफ्टी फीचर्स मौजूद 

बैटरीज के अंदर इनबिल्ट प्रोटेक्शन सर्किट दिया गया है, जो बैटरी को ओवर चार्जिंग से प्रोडक्ट करता है. ओवर चार्जिंग की वजह से बैटरी में ब्लास्ट हो आता है.(Photo: Ambraneindia) 

Reneo Cell Price
  • 7/7

Reneo Cell बैटरी की की कीमत 

अंब्रेन की Reneo Cell बैटरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए आ चुकी हैं. भारत में Reneo Cell AA की कीमत 499 रुपये है, जबकि Reneo Cell AAA की कीमत 399 रुपये है. ((Photo: Ambraneindia))

Advertisement
Advertisement