scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

AC में कब लगती है आग? उससे पहले नजर आते हैं ये 5 साइन

AC fire case
  • 1/7

AC की वजह से कई जगह लग रही आग 

दिल्ली समेत देश के अलग-अलग इलाकों से एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट या AC की वजह से आग लगने की ढेरों घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दिल्ली के विवेक विहार में तो AC की वजह से पूरे घर में आग फैल गई और 9 लोगों को जान चली गई है. (Photo: ITG)

AC kill man
  • 2/7

AC कई बार बन जाता है काल 

गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग AC का यूज करते हैं, लेकिन कई बार यही AC काल बन जाती है. इसकी वजह से घर में आग लग जाती है. यहां तक कि जान तक चली जाती है. आइये जानते हैं कि AC में आग लगने से पहले कौन से साइन नजर आते हैं. (Photo: Unsplash)

ac fire symbol
  • 3/7

AC से गर्म हवा

AC अचानक से अगर गर्म हवा देना शुर कर दे, तो तुरंत उसके स्विच को ऑफ कर दें. इसके बाद AC को देखें. अगर कोई स्पार्किंग या धुआ आ रहा तो तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचे और लोगों से मदद मांगे. (Photo: Unsplash)

Advertisement
ac fire symbol
  • 4/7

तार जलने की बदबू 

AC इस्तेमाल करते समय अगर अचानक से तार जलने जैसी बदबू आने लगे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. इसके बाद AC की वायरिंग को चेक करें. घर की अन्य वायरिंग चेक करें और जलने वाले तार का पता लगाएं. (Photo: Unsplash)

Ac generate smoke
  • 5/7

धुआं आने लगे

AC चलाते समय अगर अचानक से धुआं नजर आने लगे तो तुरंत सावधान हो जाएं. इसके बाद घर की सभी लाइट्स को मेन स्विच से ऑफ कर दें. इसके बाद सुरक्षित जगह पहुंचे. (Photo: Getty)

AC maintenance
  • 6/7

तार स्पार्क 

AC हाई वॉल्टेज पर काम करता है. ऐसे में अगर तार कहीं से कट जाता है या फिर ओवर हीट होता है. ऐसे में उस तार में स्पार्किंग हो सकती है, जो घर में आग लगने की वजह हो सकती है.  (Photo: Getty)

AC abnormal sound
  • 7/7

असामान्य आवाज 

AC चलते-चलते अगर असामान्य सी आवाज करने लगे और एकदम से कूलिंग भी कम हो जाती है.  ये भी आग लगने से पहले की निशानी है. (Photo: Unsplash) 

Advertisement
Advertisement