scorecardresearch
 

Amazon सेल में Asus के इस लैपटॉप पर 28,000 रुपये का भारी डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival सेल की शुरूआत 3 अक्टूबर से सभी के हो गई. 2 अक्टूबर से इस सेल को प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू किया गया है. इस सेल के दौरान लैपटॉप्स पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

Advertisement
X
Asus TUF Gaming F15
Asus TUF Gaming F15
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 2 अक्टूबर से इस सेल को प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू किया गया है
  • सेल में लैपटॉप्स पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • सेल के दौरान Acer Nitro 5 Core i7 को 89,990 रुपये में बेचा जा रहा है

Amazon Great Indian Festival सेल की शुरूआत 3 अक्टूबर से सभी के हो गई. 2 अक्टूबर से इस सेल को प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू किया गया है. इस सेल के दौरान लैपटॉप्स पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.

सेविंग मैक्सीमाइजर के अनुसार कई डील्स को कंबाइंड करके एक लैपटॉप पर 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है. ज्यादतर लैपटॉप्स पर आप 10,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं. इसके अलावा आप 1,000 रुपये का ऐमेजॉन कूपन डिस्काउंट और 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. 

इसके साथ कंपनी EMI के साथ लैपटॉप खरीदने पर 4,000 रुपये तक बचाने का भी मौका दे रही है. यानी इसके साथ नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन उपलब्ध है.

इसके अलावा कस्टमर्स को 1,500 रुपये तक एक्सेसरीज, 2,500 रुपये का सब्सक्रिप्शन, फ्री कोर्स या 5,000 रुपये तक का गेम और 3,000 रुपये का एक्सटेंडेड वारंटी दिया जा रहा है. Amazon ने कहा है कि कस्टमर्स इससे 38,000 रुपये तक बचा सकते हैं. 

सेल के दौरान Acer Nitro 5 Core i7 को 89,990 रुपये में बेचा जा रहा है. इसकी ओरिजिनल कीमत 1,19,990 रुपये है. इसी तरह MSI GF75 Thin को सेल के दौरान 71,990 रुपये में बेचा जा रहा है. इस पर कस्टमर्स 24,000 रुपये बचा सकते हैं. 

Advertisement

Asus TUF Gaming F15 को भी काफी हैवी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. इसे सेल में 56,990 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसे वेबसाइट पर 84,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी इस पर 28,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. 
Asus VivoBook 14, HP 15 (with Ryzen 5), Dell Vostro 3400, Lenovo Ideapad Slim 3 जैसे 50,000 रुपये के बजट वाले लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं.
 

 

Advertisement
Advertisement