गूगल अपने सबसे पुराने सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने जा रहा है. इस ऐलान के बाद से ही फेसबुक और ट्विटर पर #Orkut ट्रेंड कर रहा है. लोग ऑरकुट से जुड़ी अपनी यादों को शेयर कर रहे हैं. साथ ही इसके बंद होने के लिए फेसबुक की लोकप्रियता को कारण मान रहे हैं. एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा-
ऑर्कुट को बंद करना दिमागी तौर पर मृत करार मरीज से लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने जैसा है.
Shutting down is like removing life support system from a brain dead patient in coma since a decade.
— Gaurav Chopra (@TheGauravChopra)
एक शख्स ने मजाक में ऑरकुट को सांस्कृतिक धरोहर करार देने की बात कही है-
should be declared as a World Heritage Site by UNESCO.
— Dipankar #LDL (@deep_anchor)
ऑरकुट सितंबर से हमारे बीच नहीं रहेगा, यह खबर जैसे ही लोगों को पता चली कइयों ने अपने ऑरकुट पर दोस्तों से चैट की-
Suddenly the trafic increases on the . All are logging into to view theirs accounts.Atleast 4 for 1day lives again...
— pulkit agarwal (@iPulkitAgarwal)
जो लोग अपना ऑर्कुट अकाउंट या पासवर्ड भूल चुके हैं उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जताया है.
दस साल पुराना ऑरकुट सितंबर से बंद हो जाएगा. गूगल के इंजीनियरिंग निदेशक पॉल गोलघर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘पिछले दशक में यू ट्यूब, ब्लॉगर और गूगल प्लस ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं.’ यहीं वजह है कि गूगल ऑरकुट को बंद करने जा रहा है ताकि वह बाकी लोकप्रिय साइट्स पर फोकस कर सके.