scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

अमेरिकी सरकार को प्रभावित करने के लिए गूगल ने साल 2017 में कॉर्पोरेट लॉबिंग में अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया और किसी टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा पिछले दो दशकों में लॉबिंग पर सबसे ज्यादा धन खर्च करने वाली कंपनी बन गई.

चेन्नई बेस्ड TVS मोटर कंपनी ने एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें आने वाले प्रोडक्ट का LED टेल लैम्प नजर आ रहा है. टेल डिजाइन से ये मालूम हो रहा है कि ये वही प्रीमियम स्कूटर है जिसकी टेस्टिंग कंपनी लंबे समय से कर रही है.

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को आकर्षक टैरिफ प्लान्स मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. एयरटेल ने एक बार फिर अपने प्लान्स में बदलाव किया है और इस बार 169 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया गया है. बदलाव के बाद अब इस प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा दिया जा रहा है.

Advertisement

Google ने Clips नाम का एक कैमरा लॉन्च किया था, अब ये गूगल स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है. ये एक खास तरह का कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है और खुद तय करता है कि इसे फोटो कब क्लिक करनी है.  

Google ने लोकल खबरों में अपनी जगह बनाने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है. इसका नाम Bulletin रखा गया है. इस ऐप के जरिए कोई भी यूजर्स अपने इलाके की खबरें पोस्ट कर सकेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement