scorecardresearch
 

Gmail के नए फिसिंग स्कैम से टेक यूजर्स भी खा जाते हैं धोखा

Gmail के नए फिसिंग स्कैम से टेक यूजर्स भी खा जाते हैं धोखा, इधर आपने लॉगिन डिटेल डाला, उधर आपका सारा डिटेल हैकर्स को ट्रांसफर, जानें कैसे बचें...

Advertisement
X
आपका Gmail भी हो सकता है हैक, जानें कैसे बचें
आपका Gmail भी हो सकता है हैक, जानें कैसे बचें

अगर आप Gmail यूज करते हैं तो आपको एक नए Phising Scam के बारे में पता होना चाहिए. जिसमें अच्छे-अच्छे टेक यूजर्स भी धोखा खा जाते हैं.

सिक्युरिटी एक्सपर्ट्स ने बताया कि हैकर पहले आपको एक ई-मेल भेजते हैं जिसमें एक होता है. जैसे ही आप उसे क्लिक करते हैं, आप एक फेक लॉगिन पेज पर पहुंच जाते हैं जो Gmail की तरह दिखता है.


जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे, आपकी सारी डिटेल सीधे हैकर्स के पास पहुंच जाएगी. फिर आपके Gmail अकाउंट का सारा कंट्रोल हैकर के हाथ में आ जाएगा. इसे पहचानना इसलिए मुश्किल है क्योंकि ये आपके ही किसी वाले के नाम के साथ आप तक पहुंचती है. जिसमें ऑथेंटिक सब्जेक्ट डिटेल भी होता है. फिर वो आपके अकाउंट को हैक कर आपके कॉन्टैक्ट्स को आपके नाम से मेल भेजते हैं. संभव है कि आपकी तरह वो भी धोखा खा सकते हैं.

Advertisement


इससे बचने के लिए आपको लॉगिन डिटेल डालने से पहले URL को गौर से पढ़ना होगा. क्योंकि वो भी आपको गूगल के ऑफिशियल URL के तरह ही नजर आएगा. ऐसे करें पहचान

नकली URL: /https://accounts.google.com/ServiceLogin?

असली URL: https://accounts.google.com/ServiceLogin?

ध्यान रहे नकली URL में शुरुआत में data:text जोड़ा गया है .

इसके अलावा इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टीवेट करके रखना चाहिए. इसमें आपके लॉग-इन डिटेल डालने के बाद एक (OTP) आपके फोन पर आएगा. जिसे डालने के बाद ही आपका अकाउंट लॉगइन हो पाएगा . इस तरीके से आप अपना अकाउंट हैक होने से बचा सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement