scorecardresearch
 

बजट 2017: गांवों में वाईफाई पहुंचाने सरकार करेगी 10000 करोड़ रुपये का निवेश

डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने और गांव-गांव तक वाईफाई हॉट स्पॉट पहुंचाने सरकार करेगी 10000 करोड़ रुपये का निवेश.

Advertisement
X
 वाईफाई पहुंचाने सरकार करेगी 10000 करोड़ रुपये का निवेश
वाईफाई पहुंचाने सरकार करेगी 10000 करोड़ रुपये का निवेश

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए सरकार ने बुधवार को कहा कि वित्तवर्ष 2017-18 में भारतनेट प्रोजेक्ट में ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बिछाने पर 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का फैसला किया गया है.

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2017-18 का आम बजट प्रस्तुत करते हुए कहा, 'भारतनेट परियोजना के तहत 1,55,000 किलोमीटर ओएफसी बिछाई जाएगी. मैंने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.'

उन्होंने आगे कहा, 'वित्त वर्ष 2017-18 के अंत तक ऑप्टिकल फाइबर से 1,50,000 ग्राम पंचायतों में उपलब्ध होगी, जिसके साथ वाईफाई हॉट स्पॉट भी होगा. इसके तहत दी जानेवाली डिजिटल सेवाओं की दरें कम रखी जाएंगी.'


को देश का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए जेटली ने कहा कि हाल में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी से देश में स्पेक्ट्रम की कमी दूर हो गई है.

Advertisement


उन्होंने कहा, 'इससे रहनेवालों के लाभ के लिए मोबाइल ब्राडबैंड और डिजिटल भारत को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.'

मंत्री ने कहा कि सरकार डिजिगांव पहल शुरू करेगी, जिसके तहत डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए टेलीमेडिसिन, शिक्षा और स्किल मुहैया कराई जाएगी.

Advertisement
Advertisement