scorecardresearch
 

GoPro Fusion भारत में लॉन्च, जानें खूबियां और कीमत

कैमरा मेकर GoPro ने भारत में अपने GoPro Fusion एक्शन कैमरा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत 60,000 रुपये रखी है. ये कैमरा देश में गोप्रो के रीटेल पार्टनर चैनल समेत चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इस कैमरे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये 5.2K रिजोल्यूशन और 30fps पर 360 डिग्री वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. ग्राहकों के लिए ये कैमरा ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा

Advertisement
X
GoPro Fusion
GoPro Fusion

कैमरा मेकर GoPro ने भारत में अपने GoPro Fusion एक्शन कैमरा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने भारत में इसकी कीमत 60,000 रुपये रखी है. ये कैमरा देश में गोप्रो के रीटेल पार्टनर चैनल समेत चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इस कैमरे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये 5.2K रिजोल्यूशन और 30fps पर 360 डिग्री वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. ग्राहकों के लिए ये कैमरा ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा.

GoPro Fusion के स्पेसिफिकेशन्स

इस कैमरे में दो CMOS सेंसर्स (दोनों तरफ एक-एक) की मदद से कुल 18 मेगापिक्सल  मौजूद हैं. इसमें 16:9 रेश्यो डिस्प्ले है और ये , microSDHC और microSDXC कार्ड्स के साथ कॉम्पैटिबल है. ग्राहकों को बॉक्स के साथ कैरी करने के लिए केस, फ्यूजन ग्रिप और USB केबल मिलेगा.

GoPro Fusion को ऑपरेट करने के लिए दो हाई परफॉर्मेंस माइक्रो एसडी कार्ड्स की जरूरत पड़ेगी. साथ ही इस एक्शन कैमरे में मल्टीपल माइक्रोफोन होने की वजह से 360 डिग्री ऑडियो आउटपुट भी मिलता है. इसके अलावा इसमें 5 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस, वॉयस कमांड, GPS, ब्लूटूथ, Wi-Fi, एक USB Type-C पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

Advertisement

इन सबके अलावा GoPro में नया मोबाइल ओवर कैप्चर फीचर भी दिया गया है. एंड्रॉयड और ios ग्राहक गोप्रो मोबाइल ऐप की मदद से इस फीचर का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप से कनेक्ट करने के बाद कैमरे को कंट्रोल किया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement