scorecardresearch
 
Twitter में मिला बग, कंपनी ने कहा सभी यूजर्स बदल लें पासवर्ड

अब आपके ट्विटर पासवर्ड को बदलने का समय है, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने एक बग मिलने के बाद अपने 33.6 करोड़ यूजर्स को ऐसा करने को कहा है. ये बग अपने इंटरनल सिस्टम में लोगों के पासवर्ड को स्टोर कर लेता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो

ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हाल ही उसने एक बग की पहचान की है, जो इंटरनेट लॉग में छिपे पासवर्ड को स्टोर कर लेता है. ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पराग अग्रवाल ने इसके लिए की तरफ से माफी मांगते हुए कहा, 'हमने बग को ठीक कर दिया है और हमारी जांच से पता चलता है कि किसी के द्वारा उल्लंघन या दुरुपयोग का कोई संकेत नहीं मिला है.'

उन्होंने कहा, 'सावधानी बरतते हुए हम आपसे यह गुजारिश करते हैं कि आप उन सभी जगह पर अपना पासवर्ड बदल दें, जहां आपने ट्विटर के पासवर्ड का इस्तेमाल किया है.'

Advertisement

ट्विटर अपने पासवर्ड को एक प्रक्रिया द्वारा छिपा देता है और असली की जगह उसे कोडवर्ड में स्टोर करता है. लेकिन इस बग से ट्विटर के इंटरनल लॉग में रखे हुए इन पासवर्ड की पहचान उजागर हो गई है. 

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement