scorecardresearch
 

अब Apple के iPhone ही नहीं कार भी चला पाएंगे आप!

ऐपल चीन की बैटरी निर्माता कंपनी के साथ मिलकर गुप्त रूप से ऑटोमेटिव बैटरी अनुसंधान और विकास पर काम कर रही है, जो इस बात का संकेत है कि कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना को जारी रखे हुई है.

Advertisement
X
ऐपल
ऐपल

ऐपल चीन की बैटरी निर्माता कंपनी के साथ मिलकर गुप्त रूप से ऑटोमेटिव बैटरी अनुसंधान और विकास पर काम कर रही है, जो इस बात का संकेत है कि कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना को जारी रखे हुई है.

शंघाई की यिचाई ग्लोबल में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि कपर्टिनों की यह टेक्नोलॉजी चीन की फुजियान प्रांत की दिग्गज कंपनी कंटेंपररी एंपेरेक्स टेक्नॉलजी लि. (सीएटीएल) के साथ एक के आधार पर काम कर रही है.

इस रिपोर्ट में अनाम सूत्रों के हवाले से कहा गया, 'दोनों कंपनियां बैटरी के क्षेत्र में साथ मिलकर काम कर रही हैं.'

ऐपल ने पहले साल 2013 में कार परियोजना के साथ रखने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कहा कि ये केवल वाहनों के लिए सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर बनाने तक ही सीमित है.

Advertisement

यिचाई ग्लोबल ने कहा कि ऐपल ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है, वहीं सीएटीएल ने भी इस मुद्दे पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement