scorecardresearch
 

जल्द ही Air India दे सकती है फ्री Wi-Fi सेवा

Air India अपने घरेलु उड़ानों के लिए फ्री वाई-फाई सेवा देने की तैयारी कर रहा है.

Advertisement
X
जल्द ही Air India दे सकती है फ्री Wi-Fi सेवा
जल्द ही Air India दे सकती है फ्री Wi-Fi सेवा

हो सकता है कि आप इस साल जुलाई के बाद Air India से सफर करते वक्त ई-मेल भेज पाएं या सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Air India अपने एयरबस A-320 फ्लाइट में फ्री वाई-फाई सेवा देने की तैयारी कर रहा है. ये खास तौर पर घरेलु उड़ानों के लिए ही होगी.


AI चीफ असवानी लोहानी के बयान के मुताबिक, कंपनी अपने प्लेन में Wi-Fi सेवा लाने की तैयारी कर रही है. जल्द ही एयरक्राफ्ट मैनुफैक्चरर्स से Wi-Fi डिवाइसेस इंस्टाल करने के लिए संपर्क किया जाएगा. हालांकि इसके लिए किसी निश्चत तारीख नहीं दी गई है. लेकिन होने की संभावना बताई जा रही है.

अगर एकबार इस फ्री वाई-फाई सेवा को Air India ने शुरू कर दिया तो बाकी एयरलाइन्स भी इसे फॉलो करेंगे.

 

बहरहाल कंपनी ने इसके स्पीड या डेटा प्लान की कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.

Advertisement


जैसा कि बताया जा रहा है कि ये , इसलिए इसकी शुरुआत फ्री बेसिक पैक से की जाएगी फिर बाद में पेड डेटा पैक पेश किए जाएंगे. फ्री बेसिक पैक से केवल मेल भेजना रिसीव करना और व्हाट्सऐप चेक ही मुमकिन हो पाएगा.

बाद में यात्रियों के रिसपॉन्स के हिसाब से Air India बड़े डेटा पैक पेश कर सकती है. ग्लोबल एयरलाइन्स में इसी तरह की फ्री डेटा पैक उपलब्ध कराती हैं फिर लिमिट खत्म होने के बाद यात्रियों को एक्स्ट्रा डेटा के लिए भुगतान करना होता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement