scorecardresearch
 

कम दाम में बड़ा धमाका! Blaupunkt का ये HT5.1 साउंडबार देता है शानदार ऑडियो क्वॉलिटी, पढ़ें फुल रिव्यू

मार्केट में कई तरह के साउंडबार और होम थिएटर एवेलेबल हैं. हमने Blaupunkt का एक ऐसा ही सिस्टम रिव्यू किया है. इसे 9000 रुपये से कम में ऑनलाइन खरीद सकते हैं. एक्सपीरिएंस के बारे में जानना है तो पूरा रिव्यू पढ़ें.

Advertisement
X
Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1 Review
Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1 Review

मैं पिछले करीब एक महीने से Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1 होम थिएटर यूज करने के बाद आपके इस रिव्यू में बताते हैं ये खरीदने लायक है या नहीं. रिव्यू के दौरान मैंने इसे OTT, यूट्यूब, लाइव टीवी और म्यूजिक सबके साथ इस्तेमाल किया है. ये मार्केट में आपको 8 या 9 हजार रुपये में मिल जाएगा. 

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यह सिर्फ एक साउंडबार नहीं है. यह एक पूरा 5.1 चैनल सिस्टम है. इसमें एक लंबा साउंडबार मिलता है जो सामने रखा जाता है, एक अलग सबवूफर होता है जो बेस संभालता है और पीछे के लिए दो सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं. यही चीज इसे साधारण साउंडबार से अलग बनाती है, क्योंकि यह असली सराउंड साउंड देने की कोशिश करता है.

Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

डिजाइन की बात करें तो यह सिस्टम सिंपल और सॉलिड है. इसमें कोई बहुत ज्यादा प्रीमियम फिनिश नहीं है, लेकिन यह खराब भी नहीं लगता. ब्लैक कलर की बॉडी टीवी के साथ आसानी से मैच हो जाती है.

साउंडबार लंबा है और टीवी के नीचे ठीक बैठ जाता है. सबवूफर थोड़ा भारी और मजबूत लगता है, जिससे यह भरोसा आता है कि यह बेस के लिए बना है. हालांकि पीछे के सैटेलाइट स्पीकर्स थोड़े बेसिक लगते हैं और उनकी वायरिंग भी उतनी प्रीमियम नहीं है. चूंकि ये बजट सेग्मेंट का है. 

Advertisement

Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1: सेटअप

सेटअप की बात करें तो शुरुआत में थोड़ा समय लगता है. खासकर पीछे के स्पीकर्स को कनेक्ट करना थोड़ा झंझट वाला हो सकता है क्योंकि यह वायरलेस नहीं हैं. एक बात याद रखें आपको इसके सेटअप के दौरान स्पीकर्स को अलग अलग जगहों पर प्लेस करना होगा तब ही सराउंड साउंड का एक्सपीरिएंस मिल पाएगा. 

आपको तारों को सही जगह तक ले जाना पड़ता है. लेकिन एक बार सब सेट हो जाए, तो फिर रोज इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं आती. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, HDMI ARC, ऑप्टिकल और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप इसे टीवी, मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से जोड़ सकते हैं.

Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1: ऑडियो क्वॉलिटी

अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से पर, यानी साउंड क्वालिटी. इसमें करीब 350 वॉट की पावर मिलती है, जो एक मीडियम साइज कमरे के लिए काफी है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह साउंड काफी लाउड और क्लियर लगता है. इसे ज्यादा बड़े हॉल में यूज करेंगे तो उतना मजा नहीं आएगा. 

सबसे पहले बात करें डायलॉग की, तो मूवी या वेब सीरीज देखते समय आवाज साफ सुनाई देती है. कई बार बजट साउंड सिस्टम में डायलॉग दब जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता. चाहे आप धीमी आवाज में देख रहे हों या तेज, बोल साफ समझ आते हैं.

Advertisement

अब सराउंड साउंड की बात करें, जो इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है. पीछे के सैटेलाइट स्पीकर्स की वजह से आपको सच में 5.1 जैसा अनुभव मिलता है. जब किसी सीन में पीछे से आवाज आती है, तो वह पीछे से ही आती हुई महसूस होती है. जैसे किसी फिल्म में कार पीछे से गुजर रही हो या गोली चलने की आवाज हो, तो उसका डायरेक्शन समझ आता है.

Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1: सराउंड साउंड

हालांकि यह इफेक्ट बहुत हाई एंड सिस्टम जैसा नहीं है, लेकिन इस कीमत में यह काफी अच्छा है. अब बेस यानी सबवूफर की बात करें तो इसमें करीब 6.5 इंच का ड्राइवर दिया गया है. यह गानों और एक्शन सीन में अच्छा पंच देता है. बेस महसूस होता है और आवाज में डेप्थ आती है.

लेकिन यहां एक बात साफ समझनी होगी. यह हेवी बेस लवर्स के लिए नहीं है. मतलब आपको जोरदार थरथराहट वाला बेस नहीं मिलेगा, लेकिन बैलेंस्ड और कंट्रोल्ड बेस जरूर मिलेगा. मेरे इस्तेमाल में मुझे यह अच्छा लगा क्योंकि आवाज भारी नहीं होती और लंबे समय तक सुनने में थकान नहीं होती.

मिड और हाई फ्रिक्वेंसी की बात करें तो वोकल्स साफ आते हैं. गाने सुनते समय सिंगर की आवाज अच्छी तरह सुनाई देती है. ट्रेबल भी ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा शार्प नहीं है.

Advertisement

अगर आप बहुत ज्यादा म्यूजिक के शौकीन हैं या बहुत हाई क्वालिटी साउंड के आदी हैं, तो आपको यह थोड़ा सिंपल लग सकता है. लेकिन आम इस्तेमाल के लिए यह बिल्कुल ठीक है.

Blaupunkt SBW Chicago HT 5.1: कंट्रोल्स

एक और अच्छी बात यह है कि इसमें डिस्टॉर्शन कम है. आप इसे तेज आवाज में भी चलाते हैं, तो आवाज फटती नहीं है. यह चीज रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी काम आती है.

रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसमें अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं. आप मूवी, म्यूजिक या नॉर्मल मोड चुन सकते हैं. हालांकि इन मोड्स में बहुत बड़ा फर्क महसूस नहीं होता, लेकिन थोड़ा बहुत ट्यूनिंग जरूर बदलती है.

अब अगर रोजमर्रा के इस्तेमाल की बात करें तो यह सिस्टम बहुत काम का है. अगर आप टीवी के स्पीकर्स से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आपको इसमें बहुत बड़ा फर्क महसूस होगा. मूवी देखने का मजा बढ़ जाता है और घर में साउंड का माहौल बेहतर हो जाता है.

लेकिन अब इसकी लिमिटेशन्स की बात भी जरूरी है. यह सिस्टम अच्छा है, लेकिन यह प्रीमियम नहीं है. पीछे के स्पीकर्स और वायरिंग थोड़ी बेसिक लगती है. कभी-कभी लगता है कि साउंड और ज्यादा रिफाइंड हो सकता था.

अगर आपने पहले से बहुत महंगे साउंड सिस्टम इस्तेमाल किए हैं, तो यह आपको एवरेज लग सकता है. लेकिन अगर आप पहली बार 5.1 सिस्टम ले रहे हैं, तो यह आपको काफी पसंद आएगा.

Advertisement

मेरे एक्सपीरिएंस से अगर एक लाइन में कहूं, तो यह एक ऐसा होम थिएटर है जो कम कीमत में आपको असली 5.1 का अनुभव देता है, लेकिन कुछ कॉम्प्रोमाइज के साथ. अगर आप बजट में अच्छा साउंड चाहते हैं, तो यह सही चुनाव है. लेकिन अगर आप परफेक्शन चाहते हैं, तो आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

आज तक टेक रेटिंग: 8/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement