scorecardresearch
 

Xolo ला रहा Twin कैमरे वाला BLACK स्मार्टफोन, टीजर रिलीज

भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xolo अब ए‍क नया सब ब्रांड BLACK लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने एक वीडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें फोन का फर्स्टलुक सामने आया है.

Advertisement
X
जोलो का नया BLACK स्मार्टफोन
जोलो का नया BLACK स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xolo अब ए‍क नया सब ब्रांड BLACK लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने एक वीडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें फोन का फर्स्टलुक सामने आया है.

वीडियो टीजर में एक काले रंग का स्ल‍िम दिखाया गया है, जिसमें Twin कैमरा लगा हुआ है. अभी फोन के रीयर व्यू को ही सामने लाया गया है, जबकि 30 सेकेंड के इस टीजर में बताया गया है कि इस फोन में दाग-धब्बे नहीं लगेंगे. BLACK में पीछे दो कैमरों के बीच में फ्लैश की भी सुविधा होगी. साथ ही इसका पिछला भाग ग्लास पैनल का बना होगा.

जानकारी के मुताबिक, यह एक 4G फोन है और एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित Hive 1.5 यूजर इंटरफेस पर काम करेगा. कंपनी BLACK सब ब्रांड के तहत हर तीन महीने पर एक लॉन्च करने की तैयारी में है. Xolo BLACK सीरीज फोन की जल्द ही फ्लि‍पकार्ट पर लिस्टिंग की जाएगी.

देखें, Xolo BLACK का वीडियो टीजर-

Advertisement
Advertisement