बहुत सारे लीक खबरों और लॉन्च की तारीख को लेकर बहुत देखा-देखी के बाद आखिरकार Xiaomi ने इस बात की अधिकारिक घोषणा कर दी है कि Mi 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसे बिजिंग के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जिमनैजियम में लॉन्च किया जाएगा, जहां इसकी कीमत और बाकी जानकारी बताई जाएंगी. Xiaomi ने अपने चाइना वाले वेबसाइट में एक टीजर जारी किया है जिसमें Xiaomi Mi 6 के लॉन्च की जानकारी दी गई है.
हालांकि टीजर में डिवाइस के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है केवल लॉन्च की ही तारीख बताई गई है. लीक हुई खबरों में बहुत सी खूबियां पहले ही बताई गई हैं. अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक Xiaomi Mi 6 कथित तौर पर 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB + 128GB वैरिएंट में पेश की जा सकती है. जिसकी कीमत क्रमश: लगभग 20,500 रुपये और 24,300 रुपये हो सकती है. बताया जा रहा है कि इसका एक बड़ा वैरिएंट Xiaomi Mi 6 Plus भी देखने को मिल सकता है. जो 6GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB + 128GB और वाले वैरिएंट ऑप्शन में आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कीमत क्रमश: लगभग 25,000 रुपये, 28,990 रुपये और 34,600 रुपये हो सकती है. ये कीमतें पुरानी लीक हुई कीमतों से अलग हैं.
अब तक की हमारी जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi 6 में 5.1-इंच फुल-HD (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है. कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 12 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है और दोनों ही कैमरे 4k वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होंगे.
शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि, Xiaomi Mi 6 तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा, और इसका प्रीमियम वैरिएंट डुअल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा. वहीं इसके स्पेशिफिकेशन की बात करें तो प्रीमियम वैरिएंट में डुअल कर्व्ड एज के साथ क्वॉड , 6GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. जबकि सबसे बेस वैरिएंट 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा. लीक हुई खबरों से ये भी पता चला था कि हैंडसेट में 4000mAh की बैटरी दी जाएगी.