scorecardresearch
 

Jio ने पेश किया नया ऑफर, 600 से ज्यादा शहरों को मिलेगा फायदा

जियो ने एक नया ऑफर पेश कर दिया है. इसके तहत अब 600 से ज्यादा शहरों में जियो सिम डिलीवरी करेगी साथ ही JioFi 4G हॉटस्पॉट भी 90 मिनट के भीतर आपके घर पहुंचाया जाएगा.

Advertisement
X
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी

रिलायंस जियो ने आते ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों को तड़गा कॉम्पिटिशन दे दिया था. तब से लेकर आज तक बाकी कंपनियां जियो को पीछे करने के लिए तमाम तरीके खोजती रहती हैं. इन सब के बीच जियो ने एक और ऑफर पेश कर दिया है. इसके तहत कंपनी अब 600 से ज्यादा शहरों में जियो सिम डिलीवरी करेगी साथ ही JioFi 4G हॉटस्पॉट भी 90 मिनट के भीतर आपके घर पहुंचाया जाएगा.

जियो सिम ऑफर से बात की शुरुआत करते हैं, रिलायंस जियो सिम कार्ड की घर पहुंच सेवा भारत के में दे रही है. इसके लिए इच्छुक जियो के वेबसाइट पर जाकर रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. लेकिन, आपके पिन कोड पर डिलीवरी है या नहीं ये भी चेक कर लें. इसके बाद ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराई गई ई-मेल ID पर इनविटेशन मेल आएगा.

Advertisement

बता दें कंपनी जियो सिम के घर पहुंच सेवा के लिए आपसे किसी भी तरह के पैसे की वसूली नहीं करेगी. पहले आपको डाउनलोड कर उसमें कूपन जेनेरेट करना होगा, इसके बाद सिम की डिलीवरी के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना होगा. इसके लिए आपको अपना आधार नंबर भी साथ रखना होगा.

इसके अलावा रिलायंस जियो चुनिंदा शहरों में JioFi 4G हॉटस्पॉट की डिलीवरी 90 मिनट से भी कम समय में मुहैया करा रही है. इसके साथ ही पुराना डोंगल एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को नए JioFi के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा.

Advertisement
Advertisement