scorecardresearch
 

Reliance कम्यूनिकेशन को Aircel के साथ मर्जर के लिए CCI से मिली मंजूरी

RCOM को Aircel के साथ मर्जर के लिए CCI की मंजूरी मिली.

Advertisement
X
रिलायंस कम्यूनिकेशन
रिलायंस कम्यूनिकेशन

Reliance  कम्यूनिकेशन (आरकॉम) को एयरसेल के साथ प्रस्तावित मर्जर को कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

 

इस बयान में कहा गया, 'रिलायंस कम्यूनिकेशन लि. को कंपनी के वायरलेस डिविशन को वायरलेस लि. में विलय करने की CCI की तरफ से मंजूरी मिल गई है.'

कंपनी ने इस विलय के लिए पहले ही सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), बीएसई लि. (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) की मंजूरी मिल गई है और कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रीब्यूनल (NCLT) की मुंबई शाखा के पास मंजूरी के लिए आवेदन भेजा है.


इस विलय के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन और वर्तमान शेयरधारकों की एयरसेल में हो जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement