scorecardresearch
 

भारत में आज लॉन्च हो रहा है Nokia 7.1

Nokia 7.1 में 5.84 की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है.

Advertisement
X
Nokia 7.1
Nokia 7.1

एचएमडी ग्लोबल आज भारत में अपना नया नोकिया स्मार्टफोन Nokia 7.1 लॉन्च करने की तैयारी में है. दिल्ली में लॉन्च इवेंट है और दोपहर 12 बजे से है. हालांकि कंपनी ने इन्वाइट में ये नहीं बताया है कि फोन कौन सा होगा, लेकिन ये लगभग तय है कि यह Nokia 7.1 होगा.

आपको बता दें कि हाल ही में इस स्मार्टफोन को ग्लोबल लॉन्च किया गया है. यह का अगला वर्जन है और इससे काफी उम्मीदें भी हैं.

फोटॉग्रफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. पहला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है  जिसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा कैमरा 5 मेगिपक्सल का है. कंपनी के मुताबिक कैमरा में Zeiss ऑप्टिक्स दिया गया है और दो फेस डिटेक्शन दिए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन भी दिया गया है.

Nokia 7.1 में Android Oreo दिया गया है और यह Android One प्रोग्राम का हिस्सा है. बिक्री के अगले महीने इसमें Android 9.0 Pie मिलना शुरू होगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक 4G LTE और WiFi जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement

Nokia 7.1 की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,400 रुपये) है, जबकि दूसरे मॉडल की कीमत 349 यूरो (लगभग 29,500 रुपये) है. भारत में इसकी कीमतें अब से कुछ देर में ऐलान होंगी हम आपको जल्द ही अपडेट देंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement