scorecardresearch
 
कार्बन ने पेश किया सस्ता डुअल सिम स्मार्टफोन Titanium S1 Plus

भारतीय कंपनी कार्बन ने शानदार फीचर्स से भरपूर एक बेहद सस्ता डुअल सिम स्मार्टफोन पेश किया है. यह है टाइटेनियम S1 प्लस. कंपनी ने इसकी कीमत रखी है 5,749 रुपए. यह स्मार्टफोन क्वाड कोर प्रोसेसर से चलता है जिसका चिपसेट 1.2 जीएचजेड का है.

Advertisement
X
टाइटेनियम S1 प्लस

कार्बन का यह फोन एंड्रॉयड 4.3 पर आधारित है. इसका रैम 1 जीबी का है और इसमें 4 जीबी स्टोरेज क्षमता है. इसके अलावा इसमें 32 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट है. इस स्मार्टफोन का टीएपटी एलसीजी स्क्रीन 4 इंच का है और उसका रिजॉल्यूशन 800x 480 पिक्सल है. इसमें लाइट, ऐक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है.

इस डुअल सिम हैंडसेट में दो कैमरे हैं. इसके फ्रंट में वीजीए कैमरा है जबकि रियर में 5 एमपी कैमरा है जिसमें एलईडी फ्लैश है. इसके अन्य फीचर हैं 3जी, 2जी, वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटुथ. इसकी बैटरी 1500 एमएएच की है जो 4 घंटे का टॉक टाइम दे सकती है.

Advertisement
Advertisement