scorecardresearch
 

पहले वाले JioPhone से कितना अलग होगा नया मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

जियो फोन में दिए गए KaiOS ने हाल ही में गूगल के साथ पार्टनर्शिप की है और इसी वजह से गूगल के ऐप्स इस फोन में चलेंगे. इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है.

Advertisement
X
JioPhone 2
JioPhone 2

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग की दौरान कंपनी ने JioPhone 2 लॉन्च कर दिया है. यह JioPhone का अगला वेरिएंट है. इस दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि देश में जियोफोन के 25 मिलियन यूजर्स हैं.

JioPhone 2 में नए फीचर्स दिए गए हैं. इसमें QWERTY कीपैड के साथ 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है. इसकी बैटरी 2,000mAh की है. इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है और यह 15 अगस्त से मिलेगा. हालांकि इसकी इफेक्टिव प्राइस 501 रुपये ही है.  

इस फोन ब्लैकबेरी फोन की तरह ही चार नेविगेशन की दी गई हैं. यह फोन KaiOS पर चलता है और मेमोरी वेरिंट की बात करें तो इसमें 512MB रैम के साथ 4GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है जिसके जरिए 128GB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है.

Advertisement

KaiOS ने हाल ही में गूगल के साथ पार्टनर्शिप की है और इसी वजह से गूगल के ऐप्स इस फोन में चलेंगे. इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE और VoWiFI सहित एफएम रेडियो, वाईफाई, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है. इसके लिए कंपनी ने अपग्रेड ऑफर भी रखा है जिसके तहत पुराने जियोफोन को 501 रुपये देकर नया JioPhone 2 ले सकते हैं. हालांकि 501 रुपये इफेक्टिव प्राइस है.

इस नए जियो फोन में वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब सहित गूगल के ऐप्स काम करेंगे. हालांकि अब पुराने जियो फोन में भी वॉट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक का सपोर्ट मिलेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement