scorecardresearch
 

JioPhone से डर गया Vodafone, कहा- बर्बाद हो जाएगा कारोबार

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं. 

Advertisement
X
Vodafone ने कहा जियोफोन से बर्बाद हो जाएगा कारोबार
Vodafone ने कहा जियोफोन से बर्बाद हो जाएगा कारोबार

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं.  

इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगाई विभिन्न लेवी में कमी की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिले. कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि नई कंपनी ने अपने सेवाओं को वाला रखा है, जिसमें प्रभावी शून्य कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है.

कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने का अनुमान है. यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य (वित्त) अनुराधा मित्रा को भेजा गया है.

रिलायंस जियो ने हाल ही में 4G फीचर फोन पेश करने की घोषणा की जिसे 1500 रुपये की जमानती राशि के साथ बुक करवाया जा सकता है. यह राशि तीन साल बाद फोन लौटाकर वापस ली जा सकती है. इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी.

Advertisement

साथ ही बता दें दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का मोबाइल एप्लीकेशन सुइट से दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला ऐप हो गया है. कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि मायजियो ऐप को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है.

इसके साथ ही मायजियो एक साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय ऐप बन गया है. नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, गूगल प्ले पर मायजियो को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है.

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement