scorecardresearch
 

7 जुलाई को आ रहा है सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251

सबसे सस्ता स्मार्टफोन याद है आपको? अगर बुकिंग करवाई थी तो यह जल्द ही आपके हाथ में हो सकता है...

Advertisement
X
Freedom251
Freedom251

सबसे सस्ते स्मार्टफोन को लेकर खूब विवाद हो चुका है. नई बात यह है कि कंपनी ने इसे लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. 7 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में इसे पेश किया जाएगा.

इस इवेंट में रिंगिंग बेल्स के साथ इस रेंज से ऊपर के स्मार्टफोनफोन और अपना नया HD LED TV भी लॉन्च करेगी.


कंपनी के फाउंडर और सीईओ मोहित गोयल का कहना है कि फ्रीडम 251 की डिलीवरी 6 जुलाई से शुरू होगी. हालांकि पहले यह तारीख 30 जून तय की गई थी. जब इस आई थी, तब कंपनी का इरादा 30 जून तक 25 लाख हैंडसेट लोगों तक पहुंचाने का था. उस समय रजिस्ट्रेशन के लिए 7 करोड़ से भी ज्यादा लोग साइट पर आए थे जिससे यह क्रैश ही हो गई थी. वहीं, कंपनी फर्स्ट फेज के सभी फोन डिलीवर करने के बाद दोबारा इसके लिए रजिस्ट्रेशन ओपन करने की प्लानिंग में भी है.

Advertisement


कंपनी के सीईओ का यह भी कहना है कि उनके पास फिलहाल 2 लाख हैंडसेट तैयार हैं.

क्या हैं फोन के फीचर्स

कंपनी का दावा है कि इस 3G डिवाइस में 1.3 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.

एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलने वाले इस फोन में 8MP का प्राइमरी कैमरा और 3.2MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी बैट्री 1800mAh की बताई जा रही है. कंपनी ने इस फोन में गूगल के सभी बेसिक एप दिए हैं. यह फोन ब्लैक और व्हाइट, दो कलर्स में उपलब्ध होगा. जबकि इसे स्विचऑन करने पर तिरंगे के रंग नजर आएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement