पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देश में फ्री रोमिंग को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बीएसनएल ने अपने कस्टमर्स के लिए देश भर में एक साल के लिए फ्री रोमिंग बढ़ा दिया है. यानी अगले एक साल तक बीएसएनएल कस्टमर्स को रोमिंग चार्ज से छुटकारा मिलेगा.
बीएसएनएल के कंज्यूमर और मोबिलिटी डायरेक्टर ने कहा, 'मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी में हमें काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं और टीआरएआई की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी और मार्च में सबसे ज्यादा नंबर पोर्टेब्लिटी हुई है. इसे दखते हुए रोमिंग की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है.'
Great News! is extending its free Roaming policy on all incoming calls for one year.
— BSNL India (@BSNLCorporate)
गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल से फ्री रोमिंग की सुविधा शुरू की है.