scorecardresearch
 

Xiaomi के अगले फ्लैगशिप Mi 7 की तस्वीर लीक

हाल ही में क्वॉल्कॉम के एक इवेंट के बाद शाओमी ऐलान किया था कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप में Snapdragon 845 प्रोसेसर होगा. हालांकि यह कंपनी ने नहीं बताया था कि यह कौन सा फोन होगा.

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी का अगला फ्लैगशिप यानी Mi 7 इसी साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. MWC 2018 से पहले अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जानकारियां लीक होनी शुरू हो गई हैं.

Mi 7 की कुछ कथित तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें इसका रियर पैनल देखा जा सकता है. इसमें ग्लास बैक देखा जा सकता है. ग्लास बैक होने की वजह से आपको इस बार इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

ग्लास बैक के अलावा डुअल कैमरा होगा और इस बार कंपनी इसमें कम से कम बेजल का प्रयोग करेगी.

हाल ही में क्वॉल्कॉम के एक इवेंट के बाद में Snapdragon 845 प्रोसेसर होगा. हालांकि यह कंपनी ने नहीं बताया था कि यह कौन सा फोन होगा.

शाओमी ने पिछले साल का अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी Mi 6 भारत में लॉन्च नहीं किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह अगला फ्लैगशिप भारत में लॉन्च किया जाता है या नहीं.

Advertisement

Galaxy Note  8 और iPhone X के बाद अब Mi 7 में भी OLED डिस्प्ले दी जा सकती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और रैम के दो वैरिएंट- 6GB और 8GB दिए जा सकते हैं. दो 16 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे और जिसमें एक टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है.  इंटरनल मेमोरी के भी दो वैरिएंट होंगे.

फिलहला Mi 7 की कोई तस्वीर या डिजाइन लीक नहीं हुआ है, है कि यह मेटल या सिरैमिक होगा और बेजल लेस भी होगा. कीमतों की बात करें तो लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 2,699 युआन (लगभग 26,500 रुपये) होन सकती है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

Advertisement
Advertisement