scorecardresearch
 

वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स: सिंधु अगले दौर में, श्रीकांत बाहर

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सिर्फ 36 मिनट में जापान की सायाका साटो को 21-13, 21-12 से मात दी.

Advertisement
X
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु

ओलंपिक रजत पदक विजेता सीधे गेम में जीत दर्ज कर दुबई में खेले जा रहे वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के अगले दौर में पहुंच गईं, जबकि किदांबी श्रीकांत लगातार दूसरी हार के बाद बाहर हो गए.

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सिर्फ 36 मिनट में वर्ल्ड नंबर-15 जापान की सायाका साटो को 21-13, 21-12 से मात दी. टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने चीन की हि बिंगजियाओ को हराया था. अब जापान की अकाने यामागुची से उन्हें अगला मुकाबला खेलना है.

A post shared by (@pvsindhu1) on

श्रीकांत को चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन ने हराया. श्रीकांत को ग्रुप बी में अभी भी एक मैच खेलना है, लेकिन अगले दौर में पहुंचने की संभावनाएं नहीं बची हैं. श्रीकांत को शुरुआती मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन ने हराया था.

Advertisement

श्रीकांत अगले मैच में ऑल इंग्लैंड उपविजेता चीन के शि यूकी से खेलेंगे. यूकी ने पहले मैच में चोउ को हराया था और उसके बाद एक्सेलसेन को मात दी. श्रीकांत अगर उन्हें हरा भी देते हैं, तो अगले दौर में नहीं पहुंच सकेंगे. एक्सेलसेन और चोउ में से विजयी रहने वाला ही अगले दौर में पहुंचेगा, जबकि यूकी इसमें जगह बना चुके हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement