scorecardresearch
 
आखिरी टेस्ट पारी में आठ रन पर आउट हुए पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग अपनी आखिरी टेस्ट पारी में आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही सत्रह बरस के उनके टेस्ट करियर का भी अंत हो गया जिसमें वह क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.

Advertisement
X
रिकी पोंटिंग

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान रॉबिन पीटरसन की गेंद पर वह जाक कैलिस को कैच देकर आउट हुए.

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पोंटिंग को गार्ड ऑफ आनर दिया और आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उनसे हाथ मिलाया.

पोंटिंग ने पांचवीं गेंद पर मोर्नी मोर्कल को पूल शॉट खेलकर चौका लगाया. वह हालांकि सिर्फ 23 गेंद खेल सके और लंच से पहले आउट हो गए.

पोंटिंग ने टेस्ट करियर में 51.85 की औसत से 13378 रन बनाये. उनसे अधिक रन सिर्फ भारत के सचिन तेंदुलकर ने बनाये हैं.

Advertisement
Advertisement