scorecardresearch
 

एक टीम की तरह नहीं खेल पा रहे हैं हमः विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) आईपीएल-7 में लगातार मिल रही हार से परेशान हो चुकी है और साथ ही टीम के कप्तान विराट कोहली को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर जीत के लिए क्या मंत्र फूंका जाए.

Advertisement
X
विराट कोहली
विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) आईपीएल-7 में लगातार मिल रही हार से परेशान हो चुकी है और साथ ही टीम के कप्तान विराट कोहली को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर जीत के लिए क्या मंत्र फूंका जाए. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को मिली हार के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही है.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम एक ईकाई के रूप में नहीं खेल सके. पिछले कुछ मैचों से ऐसा हो रहा है जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ रह है. हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. बल्लेबाजी के दौरान भी एक दो फैसले दुर्भाग्यपूर्ण रहे.’ उन्होंने कहा कि 52 के स्कोर पर पांच विकेट गिरने के बाद वापसी मुश्किल थी. उन्होंने कहा, ‘शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद कठिन हो जाता है. हमने इस मैदान पर कई बार 200 रन का लक्ष्य हासिल किया है लेकिन ऐसा हर बार नहीं हो पाता.’

कोहली ने कहा कि अब उन्हें बाकी 6 में से ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होंगे. उन्होंने कहा, ‘अब आत्ममुग्धता की कोई गुंजाइश नहीं है. हमें बल्लेबाजी में एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सारे मैच जीतने होंगे.’ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जॉर्ज बेली ने डेविड मिलर और संदीप शर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वीरू और मनदीप ने टीम को शानदार शुरुआत दी. मिलर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. गेंदबाजों में संदीप ने उम्दा प्रदर्शन किया. शिवम अपना पहला मैच खेल रहा था लेकिन उसने बेहतरीन गेंदबाजी की.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘इतना युवा होते हुए भी संदीप को पता था कि उसे कैसी फील्ड चाहिए. कोच संजय बांगड़ इसके लिए बधाई के पात्र हैं. मैं स्पिनर को उतारने को लेकर दुविधा में था लेकिन संजय ने कहा कि इस विकेट पर वह उपयोगी साबित होगा और ऐसा ही हुआ.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement