scorecardresearch
 

दोहा डायमंड लीग: चौथे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

Advertisement
X
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालिफाई. (Photo: PTI)
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालिफाई. (Photo: PTI)

भारत के नीरज चोपड़ा ने नौ महीने बाद कॉम्पिटिटिव जैवलिन थ्रो में शानदार वापसी की. उन्होंने शुक्रवार को कतर में हुई दोहा डायमंड लीग 2026 में 85.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया. इसके साथ ही नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया.

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए नीरज की शुरुआत खराब रही और उनका पहला थ्रो फाउल हो गया, लेकिन उनके दूसरे थ्रो (82.77 मीटर) ने उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 के लिए क्वालिफाई करा दिया. नीरज का बेस्ट थ्रो उनके तीसरे अटेंप्ट में आया.

नीरज चोपड़ा वैसे तो अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन नौ महीनों में किसी कॉम्पिटिशन में उनकी यह पहली मौजूदगी थी. उनका सबसे अच्छा थ्रो 85.69 मीटर का था, जो टॉप 3 से सिर्फ 0.30 मीटर पीछे था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement