scorecardresearch
 
धोनी बने भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

चेन्नई टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही धोनी सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान बन गए. 22 जीत के साथ धोनी ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Advertisement
X

गौरतलब है कि सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने 49 टेस्ट मैच खेले और 21 में जीत दर्ज की. धोनी की अगुवाई में भारत ने अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे 22 में जीत और 12 में हार मिली जबकि बाकी 11 मैच ड्रॉ रहे.

यही नहीं धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर कप्तानी का रिकार्ड शत-प्रतिशत रखा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय धरती पर छह टेस्ट मैचों में कप्तानी की और इन सभी में टीम जीत हासिल करने में सफल रही. इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर उनका रेकॉर्ड शून्य है. धोनी ने वहां जिन तीन मैचों में कप्तानी की उन सभी में भारत को हार मिली. माही का कप्तानी में सफलता प्रतिशत इस समय गांगुली से बेहतर है.

इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर उनका रिकॉर्ड शून्य है. धोनी ने वहां जिन तीन मैचों में कप्तानी की उन सभी में भारत को हार मिली. धोनी और गांगुली के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं. अजहर की कप्तानी में भारत ने 47 मैचों में से 14 में जीत हासिल की जबकि इतने ही मैच उसने गंवाए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement