scorecardresearch
 

मुझे नहीं लगता कि BCCI इतना सख्त होगा: लारा

महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने उम्मीद जताई है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट भारत दौरा रद्द होने के कारण उपजे संकट से उबर जाएगा. उनका मानना है कि BCCI का रुख वेस्टइंडीज के प्रति सख्त नहीं होगा.

Advertisement
X
ब्रायन लारा की फाइल फोटो
ब्रायन लारा की फाइल फोटो

महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने उम्मीद जताई है कि भारत दौरा रद्द होने के कारण उपजे संकट से उबर जाएगा. उनका मानना है कि BCCI का रुख वेस्टइंडीज के प्रति सख्त नहीं होगा.

बोर्ड और प्लेयर्स एसोसिएशन के साथ भुगतान विवाद के कारण भारत दौरा बीच में रद्द करने से उपजे संकट और इस ओर BCCI के रवैये पर लारा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई का रुख हमारे प्रति उतना सख्त होगा. मेरा मानना है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट जीवित रहेगा. मुझे नहीं लगता कि किसी का इरादा हमारे खेल को खत्म करने का है. हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट सुरक्षित रहेगा.'

गौरतलब है कि भारत दौरा बीच में रद्द करने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से चार करोड़ 20 लाख डॉलर मुआवजे की मांग की है.

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement