scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-तेकाऊ की जोड़ी

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया तेकाऊ की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने ऐसाम उल हक कुरैशी और जूलिया जार्जेस को सीधे सेटों में हराया.

Advertisement
X
सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)
सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोमानिया के होरिया तेकाऊ की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने ऐसाम उल हक कुरैशी और जूलिया जार्जेस को सीधे सेटों में हराया.

छठी वरीयता प्राप्त सानिया और तेकाऊ ने ऐसाम और जूलिया की गैर-वरीय जोड़ी को 63 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-4 से हराया. अब सानिया और तेकाऊ का सामना ऑस्ट्रेलिया की जार्मिला जी और मैथ्यू एबडेन से होगा. गैर-वरीय ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने स्लोवाकिया की कैटरीना स्रेबोत्निक और भारत के रोहन बोपन्ना को 7-5, 6-3 से हराया.


सानिया और तेकाऊ को पहले सेट में अपने विरोधियों की सर्विस तोड़ने के तीन मौके मिले जिनमें से उन्होंने एक को भुनाया. पहला सेट उन्होंने 28 मिनट में जीत लिया. अगले सेट में सानिया और तेकाऊ ने 9वें गेम में अपने विरोधियों की सर्विस तोड़ी और 35 मिनट में सेट के साथ मैच भी जीत लिया.

मिक्स डबल्स में भारत के लिएंडर पेस और स्लोवाकिया की डेनियला हंतुचोवा की जोड़ी एक अन्य क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और कनाडा के डेनियल नेस्टर से खेलेगी.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement