scorecardresearch
 
Advertisement

PoK में पाकिस्तानी सेना का जुल्म जारी, ड्रोन हमले-गोलीबारी में कई लोगों की मौत

PoK में पाकिस्तानी सेना का जुल्म जारी, ड्रोन हमले-गोलीबारी में कई लोगों की मौत

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना का आम नागरिकों पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है. रावलाकोट शहर में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जहां पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों के घरों पर ड्रोन से हमले कर रही है और अंधाधुंध गोलियां चला रही है. इन हमलों में अब तक कई मासूम नागरिकों की जान जा चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल निहत्थे प्रदर्शनकारियों को जानबूझकर अपना निशाना बना रहे हैं.

Advertisement
Advertisement