प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जनेरियो में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी. मानेकशॉ सेंटर में हुए समारोह में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से निजी तौर पर बातचीत की और पांच से 21 अगस्त तक होने वाले खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
खेल मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों ने की शिरकत
समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह, खेल सचिव राजीव यादव, अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन, महासचिव राजीव मेहता, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव मुश्ताक मोहम्मद ने भी हिस्सा लिया.
अब तक का अपना सबसे बड़ा दल
भारत इस साल ओलंपिक में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है. देश के 100 से अधिक खिलाड़ी पहले ही 13 खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. इससे पहले लंदन ओलंपिक के दौरान भारत ने सर्वाधिक 83 खिलाड़ी भेजे थे. आने वाले दिनों में कुछ और खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं. खेल मंत्रालय और है कि यह आंकड़ा 110 के पार पहुंच जाएगा.
खिलाड़ियों और कोच से पीएम मोदी ने की बातचीत
प्रधानमंत्री से मिलने वाले खिलाड़ियों में निशानेबाज जीतू राय, मानवजीत सिंह संधू, हीना सिद्धू, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, के श्रीकांत, मुक्केबाज शिव थापा, लंबी दूरी की धाविका सुधा सिंह और ललिता बाबर शामिल रहे. भारतीय महिला हाकी टीम, मुख्य कोच नील हागुड और कोच सीआर कुमार भी इस दौरान मौजूद थे. राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और मुक्केबाजी कोच गुरबक्श सिंह संधू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.
PM interacting with sportspersons who shall be representing India at the forthcoming
— PIB India (@PIB_India)
खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी खींचते और लेते हुए देखा गया. मुक्केबाज शिव थापा ने बाद में ट्वीट किया, 'माननीय प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना शानदार रहा. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिंद.'
Great to meet our Honourable PM Shri ji..Thank you for all your support.jai hind🇮🇳
— Shiva Thapa (@shivathapa)
रियो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले कई खिलाड़ियों ने हालांकि कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वे विदेश में ट्रेनिंग कर रहे हैं.