scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी की एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात, साझा क‍िए अनुभव

पीएम मोदी की एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात, साझा क‍िए अनुभव

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों से खास मुलाकात की. इस दौरान एशियाई खेलों में भारत का परचम लहराने वाले एथलीटों ने अपने अनुभव और जीत के खास पलों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अपनी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस बार के एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है. मेडल तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया.

Advertisement
Advertisement