19वें एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. इस बार एशियन गेम्स 23 सितंबर से लेकर 8 अगस्त तक चीन के हांगझोउ में हो रहा है. एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरमेनी शनिवार (23 सितंबर) को रखी गई थी, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए. ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया.
एशियन गेम्स में भारत की ओर से कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है. भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे. 2018 के जकार्ता एशियाड में भारत के 572 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कुल मिलाकर इन खेलों में 45 देशों के 12000 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे.
Indian contingent led by flag-bearers Harmanpreet Singh and Lovlina Borgohain 🏑🥊
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel)
Grit and Glory⚡️सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी 🇮🇳
बजरंग-प्रज्ञानंद पर भी रहेंगी निगाहें
स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) भी एशियन गेम्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे. बंजरंग एशियाड ट्रायल्स खेले बिना टीम में चुने गए थे. हालांकि विशाल कालीरमन इस वजन वर्ग में ट्रायल्स में विजेता रहे थे. पहलवान अंतिम पंघाल (53 किग्रा) का नाम सूची में शामिल है क्योंकि 2018 जकार्ता एशियाड स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने घुटने की चोट के कारण हटने का फैसला किया.
The energy of भारत 🇮🇳
— Team India (@WeAreTeamIndia)
भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी शतरंज की मजबूत टीम का हिस्सा हैं, जिसमें डी हरिका और आर. प्रज्ञानंद शामिल हैं. प्रज्ञानंद ने हाल ही में चेस वर्ल्ड कप में भाग लिया था, जहां वह फाइनल में मैगनस कार्लसन से हार गए थे. टेनिस, बॉक्सिंग, कुश्ती,बैडमिंटन, हॉकी, निशानेबाजी और कबड्डी में भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की पूरी संभावना है.
क्रिकेट में भी डबल गोल्ड मेडल की आस
एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट का इवेंट भी आयोजित हो रहा है. 2014 और 2014 के गेम्स में भी क्रिकेट का इवेंट रखा गया था, जहां बीसीसीआई ने ना तो पुरुष और ना ही वूमेन्स टीम को भेजा था. लेकिन इस बार भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम भाग ले रही है. 2010 के खेलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में गोल्ड जीता था. वहीं 2014 में श्रीलंकाई ने पुरुष वर्ग में और पाकिस्तान ने महिला वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया. महिला वर्ग में क्रिकेट मैच शुरू भी हो चुके हैं, जिसमें भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.
As the Asian Games commence, I convey my best wishes to the Indian contingent. India’s passion and commitment to sports shines through as we send our largest ever contingent in the Asian Games. May our athletes play well and demonstrate in action what true sporting spirit is.
— Narendra Modi (@narendramodi)
19वें एशियाई खेलों का आयोजन पिछले साल ही 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन चीन में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था. कुल मिलाकर एशियाई खेलों का तीसरी बार चीन में आयोजित होने जा रहा है. चीन की राजधानी बीजिंग ने साल 1990 में एशियाई खेलों की मेजबानी की, जबकि गुआंगझोऊ को साल 2010 में इस प्रतिष्ठित खेल की मेजबानी का मौका मिला.