scorecardresearch
 

ESPL 2021 के फाइनल डे में देखें टीमों का जबरदस्त प्रदर्शन, Mumbai Marshals ने की जीत दर्ज

ESPL 2021 ने लेवल 4 चरण के अपने फाइनल डे को पूरा किया. ESPL 2021 के लेवल 4 के मैच 27 अगस्त 2021 से लीग के लेवल 3 चरण में भाग लेने वाली आठ टीमों के एक ही सेट के साथ शुरू हुए.

Advertisement
X
Mumbai Marshals wins ESPL
Mumbai Marshals wins ESPL

ESports Premier League 2021 ने लेवल 4 चरण के अपने फाइनल डे को पूरा किया. ESPL 2021 के लेवल 4 के मैच 27 अगस्त 2021 से लीग के लेवल 3 चरण में भाग लेने वाली आठ टीमों के एक ही सेट के साथ शुरू हुए. ESports Premier League (ESPL) एक राष्ट्रव्यापी ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट है, जो अपनी तरह का पहला फ्री फायर टूर्नामेंट है. इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप का गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन दो महीने की अवधि में इस मल्टी-सिटी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इसमें 700 से अधिक ऑनलाइन मैच शामिल हैं जिसमें 300 घंटे से अधिक की गेमिंग सामग्री है.

टूर्नामेंट का लेवल 4 स्टेज क्लैश स्क्वाड मोड में खेला जाएगा, जहां लेवल 3 स्टेज की शीर्ष टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी. स्तर 4 के मैच बरमूडा, कालाहारी, बरमूडा, कालाहारी और बरमूडा मैप पर खेले गए. हमने मैच के विस्तृत परिणामों का उल्लेख नीचे किया है।-

ESPL 2021 लेवल 4 फाइनल डे मैच के परिणाम

L4M8 में मैप 1 पर मुंबई मार्शल, बैंगलोर बैलिस्टिक से आगे रही. मैप 2 पर भी मुंबई मार्शल ने बाजी मारी. मैप 3 पर भी मुंबई मार्शल टीम ने बैंगलोर बैलिस्टिक के खिलाफ अपना दम दिखाया. मैप 4 पर भी हर बार की तरह मुंबई मार्शल आगे रही.

L4M9 राउंड में राजस्थान रीपर्स और मुंबई मार्शल के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें मुंबई मार्शल पिछल गई और राजस्थान रीपर्स ने उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. मैप 1 पर पूरी तरह से राजस्थान रीपर्स का दबदबा रहा. मैप 2 पर भी राजस्थान रीपर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया. मैप 3 पर भी राजस्थान रीपर्स ने मुंबई मार्शल के मुकाबले ज्यादा अंक बनाएं. मैप 4 में मुंबई मार्शल ने कुछ अंकों की बढ़ोतरी के साथ वापसी की. मैप 5 में एक बार फिर मुंबई मार्शल ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपना दबदबा बनाया.

Advertisement


जबकि L4M9 राउंड में मैप 2 में मुंबई मार्शल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा. मैप 3 में भी मुंबई मार्शल ने बैंगलोर बैलिस्टिक को मात देते हुए ज्यादा अंक बनाए. मैप 4 के मुकाबले में भी मुंबई मार्शल आगे रही. जिसके बाद मैप 5 में भी मुंबई मार्शल ने गजब का प्रदर्शन किया.

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 लेवल 4 मैच

ESPL 2021 लेवल 4 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीम प्रसारण इंडिया टुडे और आजतक के साथ इंडिया टुडे गेमिंग के यूट्यूब और फेसबुक चैनलों पर उपलब्ध होगा. यहां आधिकारिक YouTube चैनल का लिंक दिया गया है.

AajTak Website Home Page

India Today Website Home

Advertisement
Advertisement