scorecardresearch
 

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल बाद में, पहले ये VIDEO देखिए! वर्ल्ड कप में दुनिया की नजरें आखिर कहां टिक गईं?

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत के साथ ही मैदान के मुकाबलों से ज्यादा चर्चा स्टेडियम के वायरल वीडियो की हो रही है. मेक्सिको सिटी स्टेडियम में हुए उद्घाटन मैच के दौरान इन्फ्लुएंसर कोरा माय अपने जोशीले अंदाज, मैक्सिकन जर्सी और झंडे के साथ लगातार सुर्खियों में रहीं, खासकर तब जब जूलियन क्विनोन्स के शुरुआती गोल पर स्टेडियम का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया.

Advertisement
X
वर्ल्ड कप का असली शो ये है! (Photo, X)
वर्ल्ड कप का असली शो ये है! (Photo, X)

फीफा विश्व कप 2026 का पहला हफ्ता अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग ही मुकाबला शुरू हो चुका है. मैदान में खिलाड़ी गोल दाग रहे हैं, रणनीतियां बन रही हैं... मगर इंटरनेट पर चर्चा किसी स्टार फुटबॉलर या सनसनीखेज गोल की नहीं, बल्कि स्टेडियम में मौजूद फैन्स की हो रही है.

खासतौर पर मेक्सिको में खेले जा रहे मुकाबलों ने सोशल मीडिया को मानो कंटेंट की सोने की खान दे दी है. हर मैच के साथ नए वीडियो सामने आ रहे हैं और करोड़ों लोग उन्हें देख रहे हैं. किसी वीडियो में फैन्स नाच रही हैं, कहीं झंडे लहरा रही हैं, कहीं कैमरे की ओर मुस्कुराकर दिल का इशारा कर रही हैं और कहीं पूरा शहर विश्व कप के उत्सव में डूबा नजर आ रहा है.

पहला वायरल चेहरा: कोरा माय और मेक्सिको का पहला गोल

विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में जब मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभियान शुरू किया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि मैच के शुरुआती मिनटों में स्टैंड्स से भी एक 'स्टार' जन्म ले लेगा.

इन्फ्लुएंसर कोरा माय का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हरे रंग की मेक्सिको जर्सी, हाथों में मैक्सिकन झंडा और चेहरे पर उत्साह से भरी मुस्कान. जैसे ही जूलियन क्विनोन्स ने नौवें मिनट में मेक्सिको के लिए विश्व कप का पहला गोल किया, कोरा अपनी सीट से उछल पड़ीं.

Advertisement

वीडियो में वह नाचती, झूमती और झंडा लहराती नजर आती हैं. स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है, रोशनी जगमगा रही है और हजारों समर्थकों की आवाजों के बीच कोरा का जश्न विश्व कप की पहली वायरल तस्वीर बन गया. कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इस वीडियो को देख लिया.

21 सेकंड का वीडियो... जिसने इंटरनेट हिला दिया

अगर किसी एक वीडियो ने विश्व कप के शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है तो वह 21 सेकंड का वह क्लिप है, जिसमें मैक्सिकन महिला फैन्स स्टैंड्स में नाचती और गाती दिखाई देती हैं.

हरे रंग की जर्सी पहने ये समर्थक झंडे लहरा रही हैं, गीत गा रही हैं और पूरे स्टेडियम को एक विशाल उत्सव में बदल देती हैं. वीडियो को 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'ये फुटबॉल मैच कम और कार्निवल ज्यादा लग रहा है.'

दूसरे ने लिखा, 'अगर स्टेडियम में इतनी ऊर्जा हो तो खिलाड़ी भी दोगुना बेहतर खेलते हैं.'

हालांकि कुछ लोगों ने इसे खेल से ज्यादा मनोरंजन बताया, लेकिन ज्यादातर प्रशंसकों ने इसे विश्व कप संस्कृति का खूबसूरत हिस्सा माना.

Advertisement

'मैक्सिको को कप दे दो!'

एक और वायरल पोस्ट में एक खूबसूरत मैक्सिकन समर्थक कैमरे में कैद हुई. पोस्ट के साथ लिखा गया- 'मैक्सिको को वर्ल्ड कप जीतना ही चाहिए. जब फैन्स का जोश, स्टाइल और ऊर्जा इस स्तर की हो तो टीम हार कैसे सकती है?'

यह पोस्ट मजाकिया अंदाज में लिखी गई थी, लेकिन हजारों लोगों ने इसे शेयर किया. कई यूजर्स ने लिखा कि मेक्सिको की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उसकी टीम नहीं बल्कि उसके समर्थक भी हैं.

'असली शो तो स्टैंड्स में है'

विश्व कप के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ भी आ गई है.

एक वायरल पोस्ट में लिखा गया- 'मैदान पर फुटबॉल होगा, लेकिन असली आकर्षण स्टैंड्स में होगा'

दूसरी लाइन थी- 'ब्राजीलियन और अर्जेंटीनी फैन्स आने वाली हैं... अब दिल की धड़कन बढ़ने वाली है.'

एक अन्य पोस्ट में कहा गया- 'मैदान पर गोल, स्टैंड्स में स्माइल... वर्ल्ड कप 2026 यादगार रहने वाला है.'

हालांकि ये पोस्ट मजाकिया अंदाज में लिखे गए हैं, लेकिन वे एक सच्चाई भी दिखाते हैं- विश्व कप सिर्फ खेल नहीं, बल्कि संस्कृति, फैशन, संगीत, भावनाओं और उत्सव का भी सबसे बड़ा मंच है.

Advertisement

15 सेकंड का वीडियो और 'आई लव यू' वाला पल

विश्व कप के शुरुआती दिनों का शायद सबसे भावनात्मक वायरल वीडियो वह रहा जिसमें एक मैक्सिकन समर्थक मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई.

शुरुआत में उसके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई देती है. वह मैदान की तरफ टकटकी लगाए देख रही है. फिर अचानक कैमरा उसकी तरफ आता है.

वह मुस्कुराती है. दोनों हाथों से दिल का आकार बनाती है. और कैमरे की ओर 'आई लव यू' का इशारा करती है.

बस 15 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. हजारों लोगों ने लिखा कि विश्व कप की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है- यहां सिर्फ खेल नहीं, भावनाएं भी दिखाई देती हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया, 'हम फुटबॉल देखने आए थे, लेकिन प्यार भी मिल गया.'

स्टेडियम से बाहर भी जश्न ही जश्न

विश्व कप का उत्साह सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं है. मेक्सिको सिटी की सड़कों पर भी त्योहार जैसा माहौल दिखाई दे रहा है. एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के आसपास हजारों लोग जमा हुए. मैक्सिकन झंडे हवा में लहरा रहे थे. फुटबॉल जर्सियां हर तरफ दिखाई दे रही थीं. नारे गूंज रहे थे. सेल्फियां ली जा रही थीं.

Advertisement

इसी माहौल के बीच मेक्सिको सिटी की मेयर सैंड्रा क्यूवास ने भी एक वीडियो साझा किया. उन्होंने समर्थकों के साथ सेल्फी ली, विश्व कप मैस्कॉट्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और दुनिया को दिखाया कि मेक्सिको इस आयोजन को लेकर कितना उत्साहित है.

वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने कहा कि पूरा देश विश्व कप को राष्ट्रीय उत्सव की तरह मना रहा है.

फुटबॉल से बड़ा बन गया फैन कल्चर

दरअसल, विश्व कप की सबसे बड़ी ताकत यही है कि यह सिर्फ खेल नहीं रहता. यह एक सांस्कृतिक उत्सव बन जाता है. मेक्सिको में फिलहाल यही हो रहा है. एक तरफ खिलाड़ी मैदान पर इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी तरफ समर्थक सोशल मीडिया पर नई कहानियां गढ़ रहे हैं.

कोरा माय का जश्न, नाचती-गाती फैंस, कैमरे को दिल दिखाती युवती, मेयर का सेल्फी वीडियो और करोड़ों व्यूज बटोरते क्लिप्स- इन सबने मिलकर यह साबित कर दिया है कि FIFA World Cup 2026 सिर्फ गोलों का टूर्नामेंट नहीं है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement