बीटीएस बैंड के जंगकुक फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी दोहा के अल बायेत स्टेडियम में हुई जिसकी क्षमता लगभग साठ हजार दर्शकों की है. ओपनिंग सेरेमनी में साउथ कोरिया के रॉक बैंड बीटीएस ने परफॉर्म किया उस बैंड के सात सदस्यों में से एक जंगकुक ने शानदार प्रस्तुति दी. इसके अलावा लोकल कलाकार फहद अल कुबैसी का भी जलवा देखने को मिला
लगभग एक महीने तक चलने वाले फीफा वर्ल्ड कप में मौजूदा चैम्पियन फ्रांस समेत कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं. इन टीमों को चार-चार के कुल आठ ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप राउंड के जरिए कुल 16 टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद नॉकआउट मैच शुरू हो जाएंगे. 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल मैच के साथ इस टूर्नामेंट की समाप्ति होगी.
फुटबॉल वर्ल्ड की शानदार शुरुआत हो चुकी है. अल बायेद स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह में बीटीएस के जंगकुक, गायक फहाद अल कुबैसी और अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन शामिल हुए. भारत के उप- राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में उपस्थित थे. महान अमेरिकी अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन ने कहा, 'फुटबॉल दुनिया भर में फैला है. यह शानदार खेल राष्ट्रों को एकजुट करता है. यह विभिन्न समुदायों को भी एक साथ लाता है.'
Jung Kook delivers at the #Qatar2022 opening ceremony! 🎶#Dreamers2022 | @bts_bighit
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022

कतर के एक अधिकारी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के साथ मुस्कराते हुए एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. वह अरबी में भाषण देते हैं और सबका स्वागत करते हैं. उनके भाषण के साथ ही वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है.
बीटीएस बैंड के जंगकुक ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया है. मस्कट 'लाईब' ने साउथ कोरियाई बैंड के जंगकुक के साथ-साथ गायक फहद अल कुबैसी का भी स्वागत किया.
What a performance, Jung Kook! ✨#Dreamers2022 | @bts_bighit
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
अमेरिकी अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन भी स्पॉट किए गए है. कलाकारों का परफॉर्मेंस जारी है. पहले शकीरा के सॉन्ग वाका-वाका पर कलाकारों ने रंगारंग परफॉर्म किया.हालांकि शकीरा इस सेरेमनी में उपस्थित नहीं थी, उसके बाद 2010 वर्ल्ड कप के ही एक गाने Wavin' Flag की भी प्रस्तुति हुई है.
फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी की शरुआत हो चुकी है. अल बायत स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है. इस फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक शुभंकर लाइब है. लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है विशेष गुण और क्षमता वाला प्लेयर.
The atmosphere is building! 😁#Qatar2022 | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/jpH28QL2Ze
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के बीटीएस बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे. इस बैंड के सात सदस्यों में से एक, जंगकुक समारोह में 'ड्रीमर्स' ट्रैक का प्रदर्शन करेंगे. मेजबान कतर देश के गायक फहद अल-कुबैसी और डाना भी उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे. हालांकि, कोलंबियाई गायिका शकीरा और ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा के ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेने की संभावना है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए कतर ने कुछ सख्त नियम बनाए हैं. इसी कड़ी में विश्व कप स्टेडियमों में बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. फीफा अध्यक्ष जी. इनफैन्टिनो ने इस लेकर कहा कि आयोजकों ने अंतिम समय तक यह देखने की कोशिश की कि क्या वह प्रशंसकों के लिए स्टेडियम में बीयर की बिक्री की अनुमति दे सकता है या नहीं.
क्लिक करें- सख्त नियम, भ्रष्टाचार के आरोप... वर्ल्ड कप से ज्यादा मेजबान कतर की चर्चा क्यों?
क्लिक करें- फीफा वर्ल्ड कप के लिए शुरू हो रही 'महाजंग', यहां देखें सभी 32 टीमों के स्क्वॉड
फुटबॉल फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है. कुछ ही देर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. इस बार के वर्ल्ड कप को होस्ट कतर कर रहा है. पहले मुकाले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हो रहा है. यह ओपनिगं सेरेमनी कतर के अल बायेद स्टेडियम में होनी है. भारतीय समयानुसार ओपनिंग सेरेमनी रात 8.00 बजे से शुरू होगी.
We're getting closer...
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
🕠 Opening ceremony begins at 5:30pm local time!#Qatar2022 | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/soKv48yOTp