scorecardresearch
 

IPL 2026: 'हिम्मत नहीं दिखाई', शुभमन गिल की कप्तानी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, सुनाई खरी-खोटी

गुजरात टाइटंस की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं. वीरेंद्र सहवाग ने खासतौर पर डेथ ओवर्स में गेंदबाजों के इस्तेमाल को गलत ठहराया. टीम की लगातार गलतियां अब उनके प्रदर्शन पर असर डाल रही हैं, और आगे के मैचों में सुधार जरूरी है.

Advertisement
X
गिल की कप्तानी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग (Photo: ITG)
गिल की कप्तानी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स  के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद गिल के फैसलों की खुलकर आलोचना की है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने 206 रनों का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस हार ने खासतौर पर आखिरी ओवरों में गुजरात की गेंदबाजी रणनीति की कमजोरियों को उजागर कर दिया.

हाल ही में अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी हार के बाद यह एक और झटका है, जहां सहवाग ने खासतौर पर डेथ ओवर्स में गिल के फैसलों को निशाने पर लिया.

सहवाग ने कप्तान गिल को घेरा

सहवाग ने कहा, “जब आखिरी तीन ओवर में 22-25 रन चाहिए थे, अगर उस समय सिराज को लाया जाता और वह विकेट निकाल लेते, तो मैच का रुख बदल सकता था. कम से कम मुकाबला आखिरी ओवर तक जा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं.” सहवाग ने आगे कहा कि गिल ने गेंदबाजों का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया. उन्होंने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज के ओवर पूरे नहीं कराए, जबकि उनका शुरुआती स्पेल अच्छा था. इसके बजाय मानव सुथार को ओवर दिया गया, जिसमें 15 रन खर्च हो गए और RCB मैच में मजबूत स्थिति में बनी रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: कोहली का 0 पर कैच छोड़ना, 3 ओवर में बाउंड्री ना मारना... कैप्टन शुभमन ग‍िल ने खुद खोली हार की पोल!

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कप्तान की गणना गलत थी. अगर कोई गेंदबाज दो ओवर में 31 रन दे देता है और आप उसे दोबारा इस्तेमाल करने से डरते हैं, तो इसका मतलब है आपने हिम्मत छोड़ दी. कप्तान का काम है अपने मुख्य गेंदबाजों पर भरोसा दिखाना.”

सहवाग की यह आलोचना उस बढ़ती चिंता को दर्शाती है, जिसमें GT के टैक्टिकल फैसले दबाव के समय कमजोर पड़ते दिख रहे हैं. खासकर करीबी मुकाबलों में गेंदबाजों का गलत मैनेजमेंट टीम को भारी पड़ रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन की हार में भी गुजरात ने आखिरी ओवरों में 73 रन लुटाए थे, जिससे मैच हाथ से निकल गया. हालांकि राजस्थान के खिलाफ डेथ ओवर्स में वापसी की, लेकिन तब तक विपक्षी टीम पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में बड़ा स्कोर बना चुकी थी.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 Highlights: साई सुदर्शन के शतक पर व‍िराट कोहली- देवदत्त पड‍िक्कल पड़े भारी, RCB ने GT को धोया

अब गुजरात टाइटंस को जल्दी वापसी करनी होगी, क्योंकि उनका अगला मुकाबला 26 अप्रैल को Chennai Super Kings के खिलाफ चेन्नई में है. वहीं RCB 27 अप्रैल को दिल्ली में Delhi Capitals से भिड़ेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement