आईपीएल-2026 का फाइनल रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा था. मैदान पर रोमांच अपने चरम पर था, करोड़ों दर्शकों की नजरें ट्रॉफी की जंग पर टिकी थीं. लेकिन इसी बीच कैमरा स्टैंड्स में मौजूद वैभव सूर्यवंशी पर गया और सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई. इस बार बात उनके बल्ले की नहीं, बल्कि उनके स्टाइल की हो रही थी.
महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का नया सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी फाइनल के दिन एक खास हेयरस्टाइल के साथ नजर आए. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैन्स ने उनके लुक की तारीफ शुरू कर दी. कई लोगों ने उन्हें 'क्रिकेट का अगला स्टाइल आइकन' तक बता दिया.
आखिर क्या है वैभव का नया हेयरकट?
वैभव ने जिस हेयरस्टाइल को अपनाया था, उसे Fade Haircut कहा जाता है. यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय और ट्रेंडी हेयरकट्स में से एक माना जाता है. इसमें सिर के ऊपरी हिस्से के बाल लंबे रखे जाते हैं, जबकि साइड्स और पीछे के बाल धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं. यह बदलाव इतना स्मूद होता है कि बालों की अलग-अलग लंबाई के बीच कोई स्पष्ट लाइन नजर नहीं आती.
He really deserved the Final??
— SK (@Sreekrish555) June 1, 2026
Feeling bad for him, the pain in the eyes.. pic.twitter.com/dLuVubbAkH
यही 'फेड' इफेक्ट इस हेयरकट को खास बनाता है. इसे तैयार करने के लिए बेहद सटीक क्लिपिंग और ब्लेंडिंग की जरूरत होती है. यही वजह है कि यह हेयरकट हर कोई नहीं, बल्कि अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट ही बेहतर तरीके से बना पाते हैं.
खिलाड़ियों की पहली पसंद बन चुका है Fade Cut
दुनियाभर के कई फुटबॉलर्स, बास्केटबॉल खिलाड़ी और क्रिकेटर्स इस हेयरस्टाइल को अपनाते रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह एक साथ प्रोफेशनल, एथलेटिक और स्टाइलिश लुक देता है. मैदान के भीतर प्रदर्शन और मैदान के बाहर व्यक्तित्व- दोनों को निखारने का काम करता है.
वैभव सूर्यवंशी….
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) June 1, 2026
इस सीज़न की कमाई….!!! pic.twitter.com/7rG09Ajygi
वैभव के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. उनके चेहरे की बनावट और हेयर वॉल्यूम के साथ यह कट काफी सूट कर रहा था. ऊपर की ओर घने और सेट किए हुए बाल, जबकि दोनों साइड्स पर शार्प फेडिंग-इस संयोजन ने उनके लुक को और प्रभावशाली बना दिया.
क्रिकेट के साथ बढ़ रहा है स्टारडम
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में अपने प्रदर्शन से पहले ही लाखों फैन्स का दिल जीत लिया है. बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनका निडर अंदाज उन्हें अलग पहचान दिला चुका है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि मैदान के बाहर भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.