'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से बेलफास्ट में शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में उनके भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने की संभावना है और इसी वजह से फैन्स में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है.
पूर्व भारतीय और आयरलैंड क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव का मानना है कि वैभव को मैदान पर देखने के लिए यूरोप के अलग-अलग हिस्सों से क्रिकेट प्रेमी बेलफास्ट पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता करीब 7 हजार दर्शकों की है, लेकिन टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है.
राव ने बताया कि सिर्फ आयरलैंड ही नहीं, बल्कि पेरिस समेत यूरोप के अन्य शहरों से भी लोग मैच देखने आना चाहते हैं. ऐसे में आयोजकों के सामने सभी दर्शकों को समायोजित करने की चुनौती खड़ी हो सकती है.
उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और हर कोई इस खिलाड़ी को भारतीय टीम की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहता है. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो यह उनके करियर का पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा.
VIDEO | The Vaibhav Sooryavanshi mania has spread among cricket fans across Europe ahead of his possible debut against Ireland and they are jostling for tickets even at the last minute, says former India and Ireland cricketer MV Narasimha Rao.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2026
The wonder kid could be making his… pic.twitter.com/BGYu2vSN0x
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे के रूप में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा है. यही वजह है कि उनके संभावित डेब्यू को लेकर भारत ही नहीं, यूरोप में भी क्रिकेट फैन्स के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.
भारत का आयरलैंड दौरा
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट