scorecardresearch
 

'मैं वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाऊंगा', वर्ल्ड कप विजेता का प्लेइंग 11 पर बड़ा फैसला, बताई ना चुनने की पूरी वजह

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 में उन्हें नहीं खिलाना चाहिए. श्रीकांत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी पसंद भी बताई.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला? पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने चुनी अपनी प्लेइंग XI (Photo: Retuers)
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला? पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने चुनी अपनी प्लेइंग XI (Photo: Retuers)

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर बुधवार को है. मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर है. इंग्लैंड ने तो अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पहले मुकाबले से बाहर रखा है. अब सभी की नजर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पर है, जो टॉस के समय प्लेइंग 11 का ऐलान करेंगे.

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम में बदलाव होंगे या नहीं, इस पर लगातार चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा उत्सुकता 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है, जिन्हें आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है.

इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप व‍िनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है. उन्होंने ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को रखा है. तीसरे नंबर पर ईशान किशन, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर हैं. मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और शिवम दुबे को जगह दी गई है.

ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. स्पिन विभाग में श्रीकांत ने वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को सौंपी है.

Advertisement

श्रीकांत की पसंदीदा टीम इंड‍िया XI:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

'वैभव को आयरलैंड में मौका मिलना चाहिए था'
श्रीकांत का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में जरूर खिलाया जाना चाहिए था. उनके मुताबिक पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया था, इसलिए दूसरे मुकाबले में उन्हें आराम देकर वैभव को आजमाया जा सकता था.

उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और उनकी जगह सुरक्षित है. ऐसे में वैभव को मौका मिलता तो वह खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर सकते थे. श्रीकांत का यह भी मानना है कि आईपीएल में वैभव ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की थी और संभव है कि वह आयरलैंड के खिलाफ भारत को मैच भी जिता देते.

अब इंग्लैंड के खिलाफ बदलाव नहीं चाहते
हालांकि, श्रीकांत अब अपनी राय बदलते हुए इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत में ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं. उनका कहना है कि जब वैभव को आयरलैंड में मौका नहीं दिया गया, तो अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पहले दो टी20 में उन्हें खिलाना सही फैसला नहीं होगा.

Advertisement

यानी श्रीकांत के मुताबिक टीम इंडिया को शुरुआती दो मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरना चाहिए, जबकि वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement