scorecardresearch
 

कटक में कमाल के बाद कप्तान रोहित ने इन्हें बताया 'हीरो ऑफ द मैच'

रोहित ने कहा, ‘धोनी का जवाब नहीं, उन्हें नंबर चार पर उतारने का वास्तव में फायदा मिला. उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और मुझे लगता है कि नंबर चार उनके लिए आदर्श है.’

Advertisement
X
चहल, रोहित और धोनी
चहल, रोहित और धोनी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की जिन्होंने चौथे नंबर पर उतरकर डेथ ओवरों में उपयोगी रन जुटाने के अलावा विकेट के पीछे भी हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन किया.

रोहित ने भारत की 93 रन से जीत के बाद कहा, ‘केएल राहुल ने टॉप ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की और  धोनी, मनीष पांडे ने पारी का शानदार अंत किया. धोनी का जवाब नहीं. उन्हें नंबर चार पर उतारने का वास्तव में फायदा मिला. उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और मुझे लगता है कि नंबर चार उनके लिए आदर्श है.’

रोहित ने इसके साथ ही कहा कि टॉस हारने से कोई खास असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा, ‘टॉस ने खास अंतर पैदा नहीं किया, क्योंकि ओस शुरू से ही थी. हमें उम्मीद थी कि यह पूरे 40 ओवर तक रहेगी और आखिर तक कुछ भी नहीं बदला. बाद में भी बल्लेबाजी करना आसान नहीं था.’

Advertisement

रोहित ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी की भी तारीफ की. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘चहल और कुलदीप बीच के ओवरों में हमारे विकेट लेने के विकल्प हैं. वे जानते हैं कि टीम उनसे क्या चाहती है और वह उसी के अनुसार प्रदर्शन करते हैं. वह हमारे लिए कितने अच्छे हैं इसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता.’ श्रीलंका के  कप्तान तिसारा परेरा ने कहा कि भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की.

परेरा ने कहा, ‘हम इन परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया. हमें उनके गेंदबाजों को भी श्रेय देना चाहिए. उनके दोनों स्पिनरों ने इन परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की.’

Advertisement
Advertisement