टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (19 फरवरी) को जब श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम आमने-सामने हुईं तो इस मैच का सुपर-8 के लिहाज से तो कोई महत्व नहीं था, लेकिन जैसे ही सिकंदर रजा के लड़कों ने श्रीलंका को उसके घर में उसे 6 विकेट से रौंदा, उससे एक बात तो तय हो गई कि उसे जो जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी, वो कोई तुक्का नहीं थी.
हालांकि, मौजूदा टी20 इंटरनेशनल में नंबर 11 की रैंकिंग वाली जिम्बाब्वे ने नंबर 8 रैंकिंंग की श्रीलंका को हराकर उलटफेर तो कर ही दिया. वहीं इस जीत के बाद सुपर-8 में पहुंची टीमों के सामने इस बात की हुंकार भी भरी कि उनसे सावधान रहें.
वैसे श्रीलंका को पिछले साल जिम्बाब्वे ने दो बार टी20 में रौंदा. वहीं साल 2024 में भी उसको एक बार मात दी थी. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें श्रीलंका ने 8 और जिम्बाब्वे ने 4 मैचों में जीत हासिल की है.
For his 45 off 26 deliveries, with six boundaries, Sikandar Raza is the Player of the Match against Sri Lanka. 🙌#SLvZIM #T20WorldCup pic.twitter.com/vpuJMzvatl
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 19, 2026
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 6 विकेट से हराया, साथ ही इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बनाए. आइए उन पर नजर डाल लेते हैं.
कोलंबो RPS में श्रीलंका का T20I रिकॉर्ड
मैच: 34, जीते: 9, हारे: 25, जीत प्रतिशत: 26.5%
T20I में जिम्बाब्वे द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
199 बनाम नामीबिया, विंडहोक, 2023
179 बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS, 2026 वर्ल्ड कप
178 बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2021
174 बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS, 2024
172 बनाम आयरलैंड, ब्रेडी, 2019
T20 वर्ल्ड कप में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ जिम्बाब्वे की जीत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, केप टाउन, 2007
आयरलैंड के खिलाफ, होबार्ट, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ, पर्थ, 2022
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, कोलंबो RPS, 2026
श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो RPS, 2026*
जिम्बाब्वे के लिए T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
17 - सिकंदर रजा (125 पारियां)
12 - ब्रायन बेनेट (55 पारियां)*
12 - सीन विलियम्स (84 पारियां)
11 - हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा (66 पारियां)
T20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट का प्रदर्शन
48* (36 गेंद) बनाम ओमान
64* (56 गेंद) बनाम ऑस्ट्रेलिया
63* (48 गेंद) बनाम श्रीलंका
जिम्बाब्वे और श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हाइलाइट्स
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत मजबूत रही. पथुम निसंका (Pathum Nissanka) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रन बनाए. आखिर के ओवरों में पवन रत्नायके (Pavan Rathnayake) ने 25 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया.
जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ग्रीम क्रीमर ( Graeme Cremer) (2/27), ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) (2/38) और ब्रैड इवांस (Brad Evans) (2/35) ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को बड़े स्कोर से रोके रखा.
टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी संयमित और आक्रामक दोनों रही. ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 63 रन बनाए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर रनगति को तेज किया.जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया.श्रीलंका की ओर से दुशन हेमंता ने 2/36 के आंकड़े के साथ दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. दोनों टीमें पहले ही सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं.