रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 में शानदार जीत दर्ज की. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार (24 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 206 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 205/3 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा. लेकिन उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिला सका.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 Highlights: साई सुदर्शन के शतक पर विराट कोहली- देवदत्त पडिक्कल पड़े भारी, RCB ने GT को धोया
जवाब में RCB के लिए विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) ने मैच जिताऊ पारी खेली. दोनों ने मिडिल ओवर्स में रन गति तेज रखी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. आरसीबी की टीम अब पॉइंट टेबल में नंबर 2 पर पहुंच गई है.
मैच के बाद GT कप्तान शुभमन गिल ने हार की वजह साफ तौर पर बताई. उन्होंने कहा कि 16वें से 19वें ओवर के बीच टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा सकी, जो मैच का टर्निंग पॉइंट बना.
11:11 ❤️🧿 pic.twitter.com/XmW64nGMlD
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
गिल ने यह भी माना कि पावरप्ले के बाद विकेट लेने में टीम नाकाम रही, जिससे RCB को मैच में वापसी का मौका मिला. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में निरंतर सही लेंथ नहीं रख पाए, जो इस विकेट पर जरूरी था.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: कोहली ने नेहराजी को लगाया गले, दिल्लीवालों का दिखा पुराना याराना, VIDEO
सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब कोहली का कैच 0 पर छोड़ दिया गया. गिल ने माना कि ऐसे मौके मैच का रुख बदल देते हैं और टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ी. न्होंने क्रुणाल पंड्या की गेंदबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी धीमी गेंदें पिच पर पकड़ बना रही थीं, इसलिए जोखिम लेकर विकेट लेने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली.
साई सुदर्शन के प्रदर्शन पर क्या बोले गिल?
साई सुदर्शन के प्रदर्शन पर गिल ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में आउट होने के तरीके से वह निराश थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की. साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि अगले मैच में उन्हें पावरप्ले में थोड़ा ज्यादा स्ट्राइक देनी होगी. इस जीत के साथ RCB ने दिखा दिया कि मिडिल ओवर्स में आक्रामक बल्लेबाजी और मौके का फायदा उठाना ही T20 क्रिकेट में असली अंतर पैदा करता है.